विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, इन राज्यों में पहले से चल रही है ये व्यवस्था

पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में मॉर्निंग असेंबली के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य कर दिया है. ये आदेश 18 मई 2026 से पूरी तरह लागू होगा. सरकार का कहना है कि इससे छात्रों में देशभक्ति की भावना मजबूत होगी.

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य,  इन राज्यों में पहले से चल रही है ये व्यवस्था
Vande Mataram In Schools: स्कूलों में वंदे मातरम

Vande Mataram: पश्चिम बंगाल में स्कूलों की सुबह अब एक बड़े बदलाव के साथ शुरू होने जा रही है. राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अब सभी सरकारी और गवर्नमेंट फंडेड स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोजाना ‘वंदे मातरम्' गाना अनिवार्य होगा. सरकार का कहना है कि इससे बच्चों में देशभक्ति का भाव ज्यादा मजबूत होगा. इस फैसले को लेकर शिक्षा विभाग ने स्कूलों को तुरंत ही निर्देश भी जारी कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि आने वाले सोमवार यानी 18 मई 2026 से इसे पूरी तरह लागू करने की तैयारी है.

स्कूलों को क्या क्या निर्देश दिए गए?

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बनी प. बंगाल की बीजेपी सरकार ने शिक्षा विभाग से कहा है कि सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा में ‘वंदे मातरम्' का गायन जरूरी किया जाए. इस आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाने के निर्देश भी दिए हैं. स्कूल प्रबंधन को ये भी कहा गया है कि नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्कूलों को वीडियो रिकॉर्डिंग रखने के भी निर्देश दिए गए हैं. ताकि ये देखा जा सके कि आदेश का पालन हो रहा है या नहीं. सरकार का मानना है कि राष्ट्रगीत के जरिए छात्रों में डिसिप्लिन, देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होगी.

दूसरे राज्यों में भी पहले से लागू हैं ऐसे नियम

पश्चिम बंगाल पहला राज्य नहीं है जहां स्कूलों में ‘वंदे मातरम्' को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में पहले से कई सरकारी स्कूलों में इसे प्रार्थना सभा का हिस्सा बनाया गया है. मध्य प्रदेश के कई स्कूलों में भी लंबे समय से ये परंपरा अपनाई गई है. इसी बीच फरवरी 2026 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी ‘वंदे मातरम्' को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए थे. इनमें स्कूलों और सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के सम्मान और गायन से जुड़े नियम बताए गए थे.

यूपी से लेकर त्रिपुरा तक, किन राज्यों में हो रही है वर्क फ्रॉम होम की शुरुआत?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Mataram Latest News, School Education Department Order, Vande Mataram In West Bengal Schools, West Bengal School Assembly Rule, Vande Mataram Mandatory In Schools
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com