विज्ञापन

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, इन बातों का जरूर रखें ख्याल

UP Police Constable Admit Card : उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरी होगी. लॉग इन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकालना होगा.

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, इन बातों का जरूर रखें ख्याल
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

UP Police Constable Admit Card : उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट अब इसकी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में लंबे समय से उत्साह बना हुआ था और अब परीक्षा की तारीख नजदीक आते ही तैयारियां भी अंतिम दौर में पहुंच गई हैं. परीक्षा 8, 9 और 10 जून को होनी है, जिसके लिए पहले परीक्षा शहर सूचना पर्ची (Exam City Intimation Slip) जारी की गई थी और अब कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम से जुड़ी पूरी जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है.

इन बातों का रखें ध्यान 

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सिर्फ उसे डाउनलोड कर लेना ही पर्याप्त नहीं है. हर साल बड़ी संख्या में ऐसे उम्मीदवार सामने आते हैं जिन्हें एक्जामिनेश सेंटर पर छोटी-छोटी गलतियों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कभी नाम या जन्मतिथि में गलती निकल आती है तो कभी फोटो क्लियर नहीं होती. कई उम्मीदवार जरूरी पहचान पत्र साथ ले जाना भूल जाते हैं. ऐसे में परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांचना बेहद जरूरी है. भर्ती बोर्ड ने भी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरी होगी. लॉग इन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकालना होगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग टाइम जरूर चेक कर लें. इस दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी दिखाई देने पर तुरंत भर्ती बोर्ड से संपर्क करें. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आइडेंडिटी कार्ड ले जाना जरूरी होगा. बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

सिर्फ सिटी स्लिप से नहीं मिलेगी एंट्री

कई उम्मीदवार सिटी स्लि और एडमिट कार्ड को एक ही समझ लेते हैं. भर्ती बोर्ड पहले ही साफ कर चुका है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी के लिए होती है. परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल ऑफिशियल एडमिट कार्ड के आधार पर ही मिलेगा.

परीक्षा वाले दिन इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, सभी डॉक्यूमेंट्स साथ रखें और भर्ती बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन करें. अंतिम समय की जल्दबाजी से बचने के लिए परीक्षा केंद्र का रास्ता पहले से देख लेना बेहतर होता है. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित सामान को साथ ले जाने से बचें और केवल वो ही चीजें ले जाए जिनकी अनुमति दी गई है.

बता दें की इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 32,679 पदों को भरा जाएगा। इसलिए केवल प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों कैंडिडेट्स इसमें शामिल होने जा रहे हैं. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया काफी सख्त रहने की संभावना है. इसलिए उम्मीदवारों को अपने डॉक्युमेंट्स पहले से तैयार रखने चाहिए ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की भागदौड़ न करनी पड़े.

क्या होता है शॉर्टहैंड, जिसके चलते UPPSC की सरकारी भर्ती में पास नहीं हो पाया एक भी कैंडिडेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com