UPMSP UP Board Result 2026 date time Updates : यूपी बोर्ड के 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आधिकारिक तौर पर पुष्ट किया है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे घोषित किया जाएगा. यह परिणाम बोर्ड मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा. परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के साथ-साथ डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर भी देख सकेंगे. इसके अलावा ndtv.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं.
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, परीक्षार्थी UMANG APP और एनडीटीवी पर जाकर भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं . भारी ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए सलाह दी जाती है कि छात्र डिजिलॉकर पोर्टल का भी उपयोग करें ताकि बिना किसी तकनीकी बाधा के अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकें. कल गुरुवार को शाम 4 बजे 52 लाख छात्रों का इंतजार पूरी तरह समाप्त हो जाएगा.
NDTV के क्यूआर कोड से देखें रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates : रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर बोर्ड की मुख्य वेबसाइट स्लो हो जाती है. ऐसे में छात्र निम्नलिखित प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट: www.upmsp.edu.in
- डिजी लॉकर: https://results.digilocker.gov.in/
#upboardpryj #UPBoardResult2026 pic.twitter.com/olzGkTiKQH
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) April 22, 2026
रिजल्ट के समय घबराएं नहीं. अगर वेबसाइट लोड न हो, तो कुछ समय प्रतीक्षा करें. माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव द्वारा यह सूचना सार्वजनिक की गई है कि परिणाम पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार किए गए हैं.
UP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates:
UP Board Result 2026 LIVE : यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के 4 तरीके
UP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
DigiLocker के जरिए UP बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट देख सकते है.
उमंग ऐप (UMANG) के जरिए UP Board 10वीं, 12वीं का रिजल्ट दे सकते हैं.
एसएमएस के जरिए यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं.
UP Board Result Website: यूपी बोर्ड की तरफ से बताई गई है ये दो वेबसाइट
यूपी बोर्ड की तरफ से दो वेबसाइट्स दी गई हैं, जिन पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं. पहली वेबसाइट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in है. वहीं दूसरी वेबसाइट डिजीलॉकर की https://www.digilocker.gov.in/ है.
UP Board Result Toppers: टॉपर्स को सम्मानित कर सकते हैं सीएम योगी
यूपी बोर्ड के टॉपर्स को इस बार भी सम्मानित किया जा सकता है. इसके साथ ही उन्हें इनाम भी मिल सकता है. बताया जा रहा है कि खुद सीएम योगी आदित्यनाथ टॉपर्स को सम्मानित कर सकते हैं.
UP Board Result LIVE: किन लोगों का रिजल्ट नहीं होगा जारी?
यूपी बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा रहा है. हालांकि कुछ छात्रों का रिजल्ट रोका जा सकता है, ये वो छात्र होंगे जिनका रिजल्ट विचाराधीन होगा.
NDTV के इस क्यूआर कोड से सीधे चेक करें अपना रिजल्ट
एनडीटीवी के इस क्यूआर कोड को स्कैन करके रिजल्ट देख सकते हैं. इसे स्कैन करने के बाद आपको अपना रोल नंबर डालना होगा और फिर रिजल्ट आपके सामने होगा.

UP Board Result Links: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट
upresults.nic.in
upmsp.edu.in
results.upmsp.edu.in
ndtv.in
UP Board Topper List 2026: रिजल्ट जारी होने के साथ ही सामने आएंगे टॉपर्स के नाम
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी. 10वीं के टॉपर्स के नाम अलग से और 12वीं के स्ट्रीम वाइज टॉपर्स के नाम अलग से जारी किए जाएंगे.
UP Board Result 2026 Kab Aayega: कब जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले छात्र सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा. ऐसे में उन्हें बता दें कि ठीक 4 बजे लिंक एक्टिवेट हो जाएगा, जिसके बाद आप अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.
UP Board Result LIVE: 50 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने वाला है. ठीक 4 बजे प्रयागराज से यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होगा. ऐसे में उन 50 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा, जो अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.
UPMSP Result 2026: रिजल्ट नहीं खुल रहा तो क्या कर सकते हैं?
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसा हो सकता है कि कुछ देर रिजल्ट खुलने में दिक्कत हो, ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. छात्र ndtv.in पर आकर या फिर डिजीलॉकर पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
UP Board Result 2026: असली मार्कशीट कब तक मिलेगी?
यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन मिलने वाली प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. असली मार्कशीट स्कूल की तरफ से कुछ दिन बाद जारी की जाएगी.
UP Board Result LIVE: रिजल्ट जारी होने में कुछ ही घंटे बाकी
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने में अब महज तीन घंटे का समय बाकी है, ऐसे में छात्र कमर कस लें और अपना एडमिट कार्ड पास रखें.
UPMSP Result 2026 LIVE: कितने नंबर लाने वाले हो जाएंगे फेल
यूपी बोर्ड में जिन छात्रों के 33 प्रतिशत या उससे ज्यादा नंबर आएंगे, उन्हें ही बोर्ड पास मानेगा. किसी भी विषय में अगर इससे कम नंबर हैं तो छात्र को फेल माना जाएगा.
NDTV और Digilocker का क्यूआर कोड एक साथ
यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए हम दो क्यूआर कोड आपके लिए एक ही जगह पर दे रहे हैं.
एनडीटीवी का क्यूआर कोड -

डिजीलॉकर का क्यूआर कोड -

NDTV पर रोल नंबर डालकर चेक करें अपना रिजल्ट
यूपी बोर्ड के छात्र एनडीटीवी पर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें ndtv.in पर जाना होगा, यहां बोर्ड रिजल्ट पेज पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.
UP Board Result Link: आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
- 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- अपना 9 या 10 अंकों का रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें
- 'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा
UP Board Result: रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड ने छात्रों की दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट से ठीक पहले एक्स पर पोस्ट कर छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं. इस पोस्ट में लिखा है, परीक्षा एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं. आज का परिणाम आपकी मेहनत और लगन का प्रतिबिंब है.सिर्फ अंक नहीं, यह दिन है आत्मविश्लेषण, गर्व और नए संकल्पों का, सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं..
UPMSP Result 2026: कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज शाम 4 बजे रिजल्ट जारी कर देगा. बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी किया जाएगा.
UP Board Result LIVE: पिछले साल कितने छात्र हुए थे पास?
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में पिछले साल हाईस्कूल में 90.11 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी छात्र पास हुए थे. इस बार रिजल्ट बेहतर हो सकता है.
UPMSP Result 2026: रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट कर लें डाउनलोड
ऑनलाइन दिखने वाला रिजल्ट एक 'प्रोविजनल मार्कशीट' होती है, ऐसे में छात्र इसका PDF डाउनलोड करके रख लें. जब तक असली मार्कशीट नहीं आती है, तब तक यही काम आएगी. ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद आपके स्कूल से ही मिलेगी.
UP Board Marksheet: मार्कशीट पर लगा होगा क्यूआर कोड
इस साल यूपी बोर्ड की मार्कशीट में एक खास QR कोड होगा. छात्र इसे स्कैन करके अपनी डिटेल्स को ऑनलाइन वेरिफाई कर सकते हैं. ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि इससे कोई फर्जी मार्कशीट तैयार नहीं कर सकता है.
UP Board Result Live Updates: डिजीलॉकर से रिजल्ट देखने का तरीका
- सबसे पहले https://results.digilocker.gov.in/ लिंक पर क्लिक करें
- होम पेज पर Board Results सेक्शन में जाएं.
- Uttar Pradesh Board of High School and Intermediate Education (UP Board) पर क्लिक करें.
- इसके बाद रोल नंबर, नाम और बाकी जरूरी जानकारी डालें
- नियम एवं शर्तें स्वीकार कर Submitबटन पर क्लिक करें.
- ऐसा करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है.
UP Board Result Tricks: इन ट्रिक से तुरंत चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर काफी ज्यादा ट्रैफिक होगा, ऐसे में छात्रों को रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो सकती है. इसके लिए कुछ ट्रिक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- सबसे पहले अपना रोल नंबर तैयार रखें और लिंक एक्टिवेट होते ही वेबसाइट पर डालें
- रिजल्ट जारी होने से पांच मिनट पहले दो से तीन डिवाइस पर अलग-अलग वेबसाइट खोलकर रखें
- डिजीलॉकर और एनडीटीवी की वेबसाइट पर भी खोलकर रखें
- अपने दोस्तों और घर के सदस्यों को भी रोल नंबर दें, जिससे किसी न किसी के फोन पर रिजल्ट खुलने के चांस रहेंगे
UP Board Result: बिना इंटरनेट ऐसे मिलेगा स्कोर
10वीं के लिए: UP10
12वीं के लिए: UP12
UP Board Result Live Updates: रोल नंबर या एडमिट कार्ड साथ लेकर बैठें
रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की ही नहीं, बल्कि कुछ पोर्टल पर स्कूल कोड की भी जरूरत पड़ सकती है. ये दोनों ही चीजें आपके एडमिट कार्ड पर लिखी होती हैं, इसलिए इसे अभी से अपने पास निकालकर रख लें. रिजल्ट आते ही तुरंत चेक करें.
UP Board Result Direct Link: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
UP Board Result LIVE: फेल होने वाले छात्रों का क्या होगा?
यूपी बोर्ड में फेल होने वाले छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है, ऐसे छात्रों को दोबारा कॉपी चेक करवाने या फिर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा. कुछ छात्रों को ग्रेस मार्क्स भी दिए जा सकते हैं.
UP Board Result Marksheet: मार्कशीट में क्या-क्या चेक करें?
रिजल्ट आने के बाद अपनी मार्कशीट में कुछ चीजों को जरूर चेक करना चाहिए. इनमें अपना नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, स्कूल कोड और विषयवार अंक शामिल हैं. अगर कोई स्पेलिंग मिस्टेक दिखे, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें.
UP Board Result QR Code: अपने पास सेव करके रख लें NDTV का ये QR कोड
NDTV के इस क्यूआर कोड को स्कैन करके छात्र अपना रिजल्ट तुरंत देख सकते हैं. इसीलिए अभी से इस क्यूआर कोड को सेव करके रख लें -

NDTV पर कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट?
एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
यहां आपको सबसे ऊपर यूपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
UP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
ऐसा करते ही यूपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
UP Board Result link: यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो जाए तो क्या करें
यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट जारी होते ही काफी ज्यादा लोड हो जाएगा. ऐसे में छात्र तुरंत ndtv.in पर आकर या फिर डिजीलॉकर पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
UP Board Result Girls vs Boys: क्या इस बार भी लड़कियों का रहेगा जलवा?
बीते कुछ सालों से यूपी बोर्ड में लड़कियां ही लगातार बाजी मार रही हैं. पिछले साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर था, ऐसे में माना जा रह है कि इस साल भी टॉपर लिस्ट में छात्राओं का ही नाम सबसे ऊपर होगा.
UP Board Result: पिछले साल से जल्दी आ रहा है रिजल्ट
पिछली बार 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी किया गया था, जबकि इस बार दो दिन पहले यानी 23 अप्रैल को ही रिजल्ट तैयार कर लिया है. मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच रिकॉर्ड समय में पूरी की गई थी.
UP Board Result: यूपी बोर्ड ने कहा- सपनों की शुरुआत का उत्सव है
यूपी बोर्ड ने रिजल्ट से ठीक पहले एक्स पर लिखा, आज का दिन लाखों छात्र-छात्राओं के जीवन में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम घोषित होने वाले हैं. यह सिर्फ परिणाम नहीं, बल्कि मेहनत, उम्मीद और नए सपनों की शुरुआत का उत्सव है!
UP Board Result LIVE 2026: री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं
UP Board Result LIVE 2026: अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके अंक उम्मीद से कम आए हैं, तो वो री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकता है. वहीं जो स्टूडेंट 1-2 सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं, वे UP Board कम्पार्टमेंट एग्जाम 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
UP Board Result 2026: रिजल्ट आने के बाद क्या करें
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट आने के बाद 10वीं क्लास के बच्चों को 11वीं के लिए स्ट्रीम तय करनी होती है - साइंस, कॉमर्स, या आर्ट्स. वहीं क्लास 12 के स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट के आधार पर कॉलेज एडमिशन, एंट्रेंस एग्जाम, या प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला मिलता है.
UP Board Result: 8,000 केंद्रों पर आयोजित की गईं थी परीक्षा
UP Board Result: बोर्ड ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित कीं थी. ये परीक्षाएं 8,000 केंद्रों पर आयोजित की गईं थी. इस साल परीक्षाओं के लिए कुल 52,30,184 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिनमें से 27,50,843 छात्र कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल हुए था. जबकि 24,79,341 छात्रों ने कक्षा 12 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.
UP Board Result Digilocker: यूपी बोर्ड ने जारी किया Digilocker का QR कोड, ऐसे करें चेक
यूपी बोर्ड की तरफ से डिजीलॉकर का क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिससे छात्र सीधे अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
#upboardpryj #UPBoardResult2026 pic.twitter.com/uZ0OZpitTN
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) April 22, 2026
UPMSP Result 2026 Today Live: क्या टूट जाएगा पिछले साल का रिकॉर्ड?
पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 90.11% और 12वीं का 81.15% रहा था, माना जा रहा है कि इस बार ये रिकॉर्ड टूट सकता है.
UP Board Resul Via SMS: SMS से कैसे चेक करें रिजल्ट?
10वीं के लिए: UP10
12वीं के लिए: UP12
Roll number wise result direct link: रोल नंबर से यहां खुलेगा रिजल्ट
रोल नंबर से रिजल्ट देखने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और एनडीटीवी की वेबसाइट ndtv.in पर जा सकते हैं.
UP Board Result LIVE: स्कूलों में भी देख सकते हैं रिजल्ट
यूपी में इस बार 6 जिलों (प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी और गोरखपुर) में रिजल्ट को पारंपरिक और ऑनलाइन, दोनों तरीकों से अपलोड किया गया है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे.
UP Board Passing Marks: पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. प्रैक्टिकल और थ्योरी में अलग-अलग पास होना जरूरी है.
Direct Link for UPMSP Result 2026: रिजल्ट चेक करने के डायरेक्ट लिंक
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
https://ndtv.in/education/results
results.digilocker.gov.in
How to check UP Board result via DigiLocker: कहां जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?
- आधिकारिक वेबसाइट: www.upmsp.edu.in
- डिजीलॉकर: https://results.digilocker.gov.in/
NDTV पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट, बस स्कैन करें QR कोड
एनडीटीवी पर रिजल्ट चेक करने के लिए ये क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं, स्कैन करते ही आप सीधे बोर्ड पेज पर पहुंच जाएंगे.

रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड ने जारी किया जरूरी निर्देश
रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड की तरफ से एक कार्ड शेयर किया गया है, जिसमें छात्रों को बताया गया है कि रिजल्ट कहां जारी किया जाएगा. साथ ही एक जरूरी निर्देश भी दिया गया है.
#upboardpryj #UPBoardResults2026 pic.twitter.com/Tcm4eQ59iS
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) April 23, 2026
UP Board Result 2026 LIVE: कुछ ही घंटे बाद आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, रोल नंबर रखें तैयार
यूपी बोर्ड का रिजल्ट कुछ ही घंटे में जारी होने वाला है, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो अपना रोल नंबर तैयार रखें. आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एनडीटीवी पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
UP Board Result 2026 LIVE: कैसे देखें रिजल्ट
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे. भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए अपना रोल नंबर और स्कूल कोड पहले से लिखकर रखें.
UP Board Result Marksheet: सबसे पहले कैसे चेक करें अपनी मार्कशीट?
यूपी बोर्ड का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी हो जाएगा. सबसे पहले रिजल्ट चेक करने के लिए कुछ ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- छात्र सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अलग-अलग फोन या लैपटॉप पर उन साइट्स को खोलकर रखें, जिन पर रिजल्ट आएगा.
- रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होते ही तेजी से अपना रोल नंबर डालें, इससे जल्दी रिजल्ट खुलने के चांस होंगे.
- आधिकारिक वेबासाइट के अलावा दूसरी वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट खोलने की कोशिश करते रहें.
UP Board Result 2026 LIVE: नंबर बढ़ाने के नाम पर हो सकती है ठगी
UP Board Result 2026 LIVE UPDATES: छात्रों और अभिभावकों को कड़ी चेतावनी देते हुए, UP Board ने आगाह किया है कि नतीजों के समय कुछ स्कैमर सीधे लोगों से संपर्क करके परीक्षा से जुड़ी जानकारी मांग सकते हैं और पैसे के बदले नंबर बढ़ाने के झूठे वादे कर सकते हैं.
बोर्ड ने साफ किया है कि वह नंबरों या नतीजों से जुड़े मामलों पर बात करने के लिए कभी भी सीधे छात्रों से संपर्क नहीं करता है. इसलिए, किसी भी कॉल, मैसेज या ऑफर पर भरोसा न करें और सतर्क रहें. छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी धोखाधड़ी वाली योजनाओं से दूर रहें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.
UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2026 Date Live Updates: इस बार यूपी बोर्ड मार्कशीट में होगा खास Monogram
UP Board Result 2026 Live: अब यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की मार्कशीट ए-4 साइज में होगा. साथ ही मार्कशीट में मोनोग्राम लगाया जाएगा वह धूप में ले जाने पर लाल रंग में दिखेगा और छांव में आने के बाद इसका रंग बदल जाएगा. इससे आपकी मार्कशीट में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी. साथ ही मार्कशीट न तो फटेगी और न ही गलेगी.
UP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates: इन ऐप्स पर चेक करें 10वीं-12वीं का रिजल्ट
आप UMANG ऐप और DigiLocker के माध्यम से भी रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट आसानी से एक्सेस कर सकते हैं.
UP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates:डिजिलॉकर ऐप व पोर्टल पर भी जारी होगा रिजल्ट
10वीं 12वीं यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in के अलावा results.digilocker.gov.in पर भी जारी किया जाएगा. यहां से भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यूपी बोर्ड परिणाम के साथ मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी किया जाएगा. यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली साइन भी होगा.
UPMSP RESULT 2026 LIVE UPDATES : ऑफिशियल वेबसाइट हो जाए स्लो तो क्या करें ?
भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर बोर्ड की मुख्य वेबसाइट स्लो हो जाती है. ऐसे में छात्र निम्नलिखित प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट: www.upmsp.edu.in
डिजी लॉकर: https://results.digilocker.gov.in/
UP Board 10-12th Result 2026 LIVE : यूपी बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन

UP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates: रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
'UP Board Class 10th/12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
अपना Roll Number और सुरक्षा कोड दर्ज करें.
सबमिट बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा.
भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें.