विज्ञापन
18 minutes ago

UP Board 10th 12th Result 2026 Date Time: यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट कुछ ही दिनों में जारी किया जा सकता है, इस रिजल्ट का लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. फिलहाल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन पिछले साल के ट्रेंड के हिसाब से देखा जाए तो रिजल्ट 25 अप्रैल से पहले जारी किया जा सकता है. आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ndtv.in पर भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है. इस LIVE ब्लॉग में आपको यूपी बोर्ड से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले मिलेगी. 

रिजल्ट एक्टिव होते ही ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले यूपी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा
  • होमपेज पर दिख रहे यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 (10वीं ) या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (12वीं ) लिंक पर क्लिक करें
  • नया टैब खुलने पर आपको अपना रोल नंबर दर् करना होगा और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा 
  • सबमिट करते ही यूपी बोर्ड 10वीं या फिर 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • छात्र स्कोरकार्ड देखने के बाद यहीं से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं 

NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • UP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
  • ऐसा करते ही यूपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE UPDATES:

UP Board Result LIVE: क्या टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी?

यूपी बोर्ड ने पिछले साल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की थी, इसीलिए माना जा रहा है कि इस बार भी टॉपर्स के नाम जारी किए जा सकते हैं. 

पिछली बार की तरह लड़कियां मार सकती हैं बाजी

यूपी बोर्ड में पिछली बार लड़कियों का पासिंग प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा था. इस बार देखना दिलचस्प होगा कि क्या छात्र अपनी परफॉर्मेंस सुधार पाते हैं या छात्राएं फिर से बाजी मारती हैं. 

UP Board Result Live: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

यूपी बोर्ड में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है. थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना भी जरूरी है.

डिजिलॉकर (DigiLocker) पर भी आएगी मार्कशीट

आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने पर छात्र 'डिजिलॉकर' ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. बोर्ड ने पिछले कुछ सालों से डिजिटल मार्कशीट को पूरी तरह वैध करार दिया है, जिसे आप कहीं भी एडमिशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. 

UPMSP, UP Board Result 2026 Live: टॉपर्स को मिलेगा खास सम्मान

बताया जा रहा है कि इस बार भी मुख्यमंत्री मेधावी छात्रों को सम्मानित कर सकते हैं. पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद है कि टॉपर्स की लिस्ट रिजल्ट के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दी जाएगी. 

रोल नंबर और स्कूल कोड रखें तैयार

रिजल्ट चेक करने के लिए सिर्फ रोल नंबर ही काफी नहीं होगा. मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आपको अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज 'स्कूल कोड' की भी जरूरत पड़ेगी. इसीलिए इन्हें तैयार रखें, रिजल्ट आते ही इनकी जरूरत पड़ेगी. 

UP Board Result Date 2026 Live: इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

UPMSP 10th 12th Board Result Live: क्या आज जारी हो रहा है यूपी बोर्ड का रिजल्ट

कई वेबसाइट्स में ये दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज जारी होने वाला है, हालांकि बोर्ड की तरफ से अब तक तारीख नहीं बताई गई है. पिछले साल रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया गया था, ऐसे में माना जा रहा है कि इसी दिन इस साल भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com