विज्ञापन

UP Board Result: साधारण परिवार के'असाधारण' बेटे! एक ही स्‍कूल के टिमोटी-अयान बने 10वीं-12वीं के टॉपर

up board result 2026: यूपी बोर्ड 2026 के नतीजों में गाजियाबाद के महर्षि दयानंद विद्यापीठ के छात्रों ने कमाल कर दिया है. टिमोटी मंडल ने 12वीं और अयान खान ने 10वीं में जिला टॉप किया है. साधारण परिवार से आने वाले ये दोनों छात्र भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं और अपनी सफलता का श्रेय सोशल मीडिया से दूरी और एकाग्रता को देते हैं.

UP Board Result: साधारण परिवार के'असाधारण' बेटे! एक ही स्‍कूल के टिमोटी-अयान बने 10वीं-12वीं के टॉपर
UP Board Result: साधारण परिवार से आने वाले टिमोटी-अयान बने 10वीं-12वीं के टॉपर, दोनों एक ही स्‍कूल के छात्र
Pintu tomar
  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 23 अप्रैल को 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए हैं
  • गाजियाबाद के छात्र टिमोटी मंडल और अयान खान ने क्रमशः 12वीं और 10वीं में जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है
  • दोनों छात्र सामान्य परिवारों से हैं, जिनके पिता विभिन्न व्यवसायों में लगे हैं और माताएं गृहिणी हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

UP Board Result 2026 Toppers:  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 23 अप्रैल की शाम चार बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. इस बार गाजियाबाद जिले में सफलता का एक अनोखा संयोग देखने को मिला है, जहां 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं के जिला टॉपर एक ही स्कूल के छात्र निकले हैं. गाजियाबाद के महर्षि दयानंद विद्यापीठ ने इस बार जिले की मेरिट लिस्ट में अपना दबदबा कायम किया है.

साधारण परिवार से निकले असाधारण प्रतिभा के धनी

यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद गाजियाबाद के छात्रों में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल है. 12वीं कक्षा में महर्षि दयानंद विद्यापीठ के टिमोटी मंडल ने जिले में टॉप किया है. टिमोटी ने 500 में से 467 अंक (93.40%) प्राप्त किए हैं. वहीं, इसी स्कूल के अयान खान ने 10वीं कक्षा में जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है. अयान ने 600 में से 572 अंक (95.33%) अर्जित किए हैं.

ये दोनों ही छात्र बेहद साधारण परिवारों से ताल्लुक रखते हैं. 12वीं के टॉपर टिमोटी के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि 10वीं के टॉपर अयान के पिता का अपना छोटा सा व्यवसाय है. दोनों की माताएं गृहणी (हाउसवाइफ) हैं. बच्चों की इस उपलब्धि पर उनके परिवारों में खुशी का ठिकाना नहीं है. 

UP Board Result: मेहनत के आगे नतमस्तक हुई गरीबी; साधारण परिवार से आने वाले टिमोटी और अयान ने किया गाजियाबाद टॉप

UP Board Result: मेहनत के आगे नतमस्तक हुई गरीबी; साधारण परिवार से आने वाले टिमोटी और अयान ने किया गाजियाबाद टॉप
Photo Credit: Pintu tomar

दोनों का लक्ष्य इंजीनियर बनना

अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए दोनों छात्रों ने बताया कि वे भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं. टिमोटी और अयान के अनुसार, वे पढ़ाई के दौरान पूरी तरह फोकस होकर तैयारी करते थे. उन्होंने बताया कि पढ़ाई के लिए समय से ज्यादा जरूरी एकाग्रता है; वे जितना भी समय पढ़ते थे, पूरी ईमानदारी से पढ़ते थे.

सोशल मीडिया से बनाई दूरी, छात्रों को दी खास सलाह

इन दोनों टॉपर्स में एक और बात समान रही कि ये दोनों ही सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहे. 10वीं के जिला टॉपर अयान खान ने अपनी सफलता का मंत्र साझा करते हुए कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया. अयान ने अन्य छात्रों को भी यह सलाह दी कि यदि वे जीवन में सफल होना चाहते हैं और अच्छी पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उन्हें सोशल मीडिया से दूरी बना लेनी चाहिए.

12वीं के टॉपर टिमोटी मंडल ने भी जिले में टॉप करने पर खुशी जताई, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनके नंबर इससे भी थोड़े बेहतर आ सकते थे. फिलहाल, दोनों छात्र अपनी इस बड़ी जीत का जश्न मना रहे हैं. 

UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, कशिश और अंंशिका ने किया टॉप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com