UGC NET Result 2024 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट 2024 परीक्षा के नतीजे जारी करेगा. हालांकि यूजीसी नेट 2024 रिजल्ट की सटीक तारीख तो नहीं बताई जा सकती है, लेकिन उम्मीद है कि जून सत्र के लिए यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 आज-कल में जारी कर दिए जाएंगे. जैसे ही रिजल्ट जारी होंगे, उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा.
UGC NET Result 2024: एनटीए यूजीसी नेट स्कोरकार्ड फाइनल आंसर-की के साथ करेगा जारी, लेटेस्ट अपडेट
बता दें कि एनटीए ने सितंबर में यूजीसी नेट के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी. जो उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं थे, उनके पास आंसर-की के खिलाफ चुनौती उठाने के लिए 13 सितंबर 2024 तक का समय था. उम्मीदवार को एक उत्तर के खिलाफ चुनौती दर्ज करने के लिए गैर-वापसी योग्य प्रोसेसिंग फी के रूप में प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना आवश्यक था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा. अगर किसी उम्मीदवार द्वारा की गई कोई भी चुनौती सही पाई जाती है, तो विशेषज्ञ सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया को तदनुसार संशोधित करेंगे. संशोधित फाइनल आंसर-की के आधार पर नेट 2024 का रिजल्ट तैयार किया जाएगा, फिर उसकी घोषणा की जाएगी. एजेंसी यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 के साथ यूजीसी नेट 2024 फाइनल आंसर-की भी जारी करेगी.
CBSE Exam 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं इस तारीख से शुरू होंगी, नोट कर ले यह तारीख
यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें (How to Check UGC NET 2024 Result)
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर, "UGC-NET Result 2024" लिंक का चयन करें.
अपना लॉगिन विवरण यानी आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
ऐसा करने पर यूजीसी नेट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
चरण 5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं