UGC NET Registration 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनने, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) पाने या पीएचडी (PhD) में एडमिशन लेना चाहते हैं, वो अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. इस बार यूजीसी की तरफ से एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमें NET परीक्षा में सांख्यिकी (Statistics) को एक अलग विषय के रूप में शामिल किया गया है. इसे मिलाकर अब कुल विषयों की संख्या लगभग 85 हो गई है. आए जानते हैं कि कैसे यूजीसी नेट के लिए आवेदन कर सकते हैं और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख क्या है.
नोट कर लीजिए ये जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 29 अप्रैल, 2026
- फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 20 मई, 2026
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 20 मई, 2026
- फॉर्म में सुधार (Correction Window): 22 मई से 24 मई, 2026
- परीक्षा केंद्र की जानकारी: 10 जून, 2026 तक
- एडमिट कार्ड: 15 जून, 2026 तक
- परीक्षा की तारीख: 22 जून से 30 जून, 2026 के बीच
आवेदन करने का तरीका
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
- 'UGC NET June 2026 registration' लिंक पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं
- आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
- ऑनलाइन फीस का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट करें और स्लिप डाउनलोड कर लें
कौन कर सकता है आवेदन?
UGC NET के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwD) के लिए न्यूनतम अंक 50% हैं. जो छात्र मास्टर डिग्री के आखिरी साल में हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए शुल्क 1150 रुपये होगा, वहीं आरक्षित वर्ग के लिए ये 600 रुपये है. जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वो तुरंत आवेदन कर सकते हैं.
CBSE Class 12 Result Date : कब आएगा 12वीं का रिजल्ट? बोर्ड ने बताया सटीक समय, छात्र हो जाएं तैयार!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं