विज्ञापन

सुवेंदु अधिकारी कितने पढ़े-लिखे हैं? जानें CM बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी और सुविधाएं

Bengal CM Perks : जानें पश्चिम बंगाल के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी कितने पढ़े-लिखे हैं. साथ ही पढ़ें मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें कितनी सैलरी, बंगला और लग्जरी गाड़ियां मिलेंगी.

सुवेंदु अधिकारी कितने पढ़े-लिखे हैं? जानें CM बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी और सुविधाएं
सुवेंदु अधिकारी न केवल एक मंझे हुए राजनेता हैं, बल्कि शैक्षिक रूप से भी काफी समृद्ध हैं.

Suvendu Adhikari Education : पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं. आपको बता दें कि 2021 में नंदीग्राम सीट से और अब यानी 2026 में भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराकर इतिहास रचने वाले सुवेंदु अधिकारी की इस जीत ने देशभर का ध्यान खींचा है. ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि बंगाल की कमान संभालने वाले सुवेंदु अधिकारी कितने पढ़े-लिखे हैं और बतौर मुख्यमंत्री उन्हें क्या वेतन और सरकारी सुविधाएं मिलेंगी.

सुवेंदु अधिकारी की शैक्षणिक योग्यता 

सुवेंदु अधिकारी न केवल एक मंझे हुए राजनेता हैं, बल्कि शैक्षिक रूप से भी काफी समृद्ध हैं. उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार:

स्कूली शिक्षा उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कंठी हाई स्कूल से पूरी की. वहीं, कंठी के प्रभात कुमार कॉलेज (विद्यासागर विश्वविद्यालय) से कला स्नातक (BA) की डिग्री हासिल की. जबकि 2011 में रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) की डिग्री प्राप्त की.

मुख्यमंत्री बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का कुल मासिक वेतन लगभग 2,10,000 रुपये होता है. इसमें मूल वेतन के साथ-साथ निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और प्रतिपूरक भत्ता जैसे कई घटक शामिल होते हैं. इसके अलावा-

  • कोलकाता के पॉश इलाके में सरकारी बंगला.
  • सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ एक लग्जरी गाड़ी.
  • मेहमानों के स्वागत और आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए सालाना लगभग 51,600 रुपये का सत्कार भत्ता.
  • एक विधायक के रूप में उन्हें कार्यालय प्रबंधन के लिए 48,000 रुपये प्रति वर्ष अलग से मिलेंगे


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suvendu Adhikari Education, West Bengal CM Salary, Suvendu Adhikari Assets 2026, Bengal CM Perks, Suvendu Adhikari MA Degree
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com