विज्ञापन

लखनऊ से लेकर पंजाब-हरियाणा तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, प्रचंड गर्मी के बीच प्रशासन का आदेश

Summer Vacation: बढ़ती गर्मी और लू के खतरे के चलते कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं. जबकि कुछ ऐसा राज्य हैं, जहां बस कुछ दिनों में स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने जा रही है.

लखनऊ से लेकर पंजाब-हरियाणा तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, प्रचंड गर्मी के बीच प्रशासन का आदेश
यूपी में अब स्कूल सीधा 27 दिनों बाद खुलेंगे.

Summer Vacation: लखनऊ के स्कूलों में आज यानी 22 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं. भीषण लू और प्रचंड गर्मी  को देखते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश देते हुए 22 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू करने को कहा है. जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लखनऊ में लू और गर्मी का प्रकोप से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. कुछ स्कूलों ने अभी तक गर्मी की छुट्टियां शुरू नहीं की है. जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ था. बता दें कि उत्तर प्रदेश के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 20 मई से 15 जून 2026 तक छुट्टियां घोषित की गई हैं. हालांकि ऐसा कई प्राइवेट स्कूल हैं, जिन्हें अभी तक छुट्टियां शुरू नहीं की है. यूपी सरकार ने इस बार छुट्टियों की अवधि को भी घटा  दिया है. इस बार कुल 27 दिन स्कूल बंद रहेंगे. राज्य में अब सीधी 16 जून से स्कूल दोबारा खुलेंगे.

25 मई से हरियाणा में शुरू होगी गर्मी की छुट्टियां

हरियाणा सरकार ने नौतपा को देखते हुए राज्य में 6 दिन पहले ही गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. राज्य के सभी स्कूलो में 25 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो रही है. 25 मई के बाद अब राज्य में सीधा 30 जून 2026 को स्कूल खुलेंगे. पंजाब में भी स्कूलों में 25 मई गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी. राज्य में स्कूल 1 जुलाई से दोबारा खुलेंगे.

बिहार में अगले महीने यानी 1 जून से स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगे. बिहार में  20 जून 2026 तक समर वेकेशन चलेंगे. 21 जून से क्लासें शुरू हो जाएंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com