6 hours ago

Rajasthan Board Class 10th Result 2026 LIVE Updates: राजस्थान बोर्ड 23 मार्च यानी कल कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर देगा. जिन भी उम्मीदवारों ने राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा दी है, वो नतीजों का इंतजार कर रहे हैं (RBSE 10th Result Kab Aaega). ये इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. राजस्थान बोर्ड की और से पहले कहा गया है था की रिजल्ट 20 मार्च को जारी किया जाएगा. लेकिन अब इसे 23 मार्च को जारी किया जाना है. बता दें कि इस साल  RBSE 10th परीक्षा में करीब 10 लाख बैठे थे. रिजल्ट को राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

BSER Ajmer Board 10th Result 2026 LIVE Updates:

ये भी पढ़ें- RBSE 5th, 8th Result 2026: Rajasthan Board 5वीं और 8वीं का रिजल्ट इस डेट को करेगा जारी, 26 लाख स्टूडेंट ने दिया था Exam

Mar 22, 2026 17:25 (IST)

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट NDTV पर कैसे देखें?

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट NDTV पर कैसे चेक करें | How to check Bihar Board 10th Result 2026 at www.ndtv.in

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.

होमपेज पर 'बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026' लिंक पर क्लिक करें. 

अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.

आप Rajasthan Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करिए.

खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा. इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 

इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.

ऐसा करने आरबीएसई मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.

Mar 22, 2026 17:23 (IST)

Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE Updates : कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

रिजल्ट की टाइमिंग अभी कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि हर साल की तरह इस बार भी 12 से 1 के बीच रिजल्ट जारी किया जा सकता है. राजस्थान के शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी करेंगे, लिंक एक्टिवेट होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट या फिर एनडीटीवी वेबसाइट पर आकर चेक कर सकते हैं. 

Mar 22, 2026 14:17 (IST)

Rajasthan Board 10th Result: कब हुई 10वीं की बोर्ड परीक्षा

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू  हुई थी जो कि 28 फरवरी तक चली थी. परीक्षाओं के लिए छह हजार 191 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.

Mar 22, 2026 13:12 (IST)

RBSE Rajasthan Board 10th Result: DigiLocker पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 10th Result को आप DigiLocker पर भी जाकर चेक कर सकते हैं. इस लिंक पर results.digilocker.gov.in पर जाएं रिजल्ट देखा जा सकता है.

Featured Video Of The Day
US Attack करेगा तो Pakistan करेगा Mumbai-Delhi पर Deadly Missile Attack? Abdul Basit की बड़ी धमकी