29 minutes ago

RBSE Class 5th And 10th Results Today Live Updates: आज राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को इसकी जानकारी दी थी. शिक्षा मंत्री ने बताया था कि 24 मार्च को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. इसके साथ ही क्लास 5 और क्लास 8 के बोर्ड रिजल्ट भी जारी किए जाएंगे. नतीजे जारी होते ही स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

कितने बजे जारी होगा रिजल्ट

ये रिजल्ट पहले  23 मार्च को घोषित होना था, लेकिन इसमें देरी हो गई है और आज इसे जारी किया जाना है. उम्मीद है कि नतीजे आज दोपहर 1 बजे घोषित कर दिए जाएंगे. रिजल्ट जारी होती ही छात्र नीचे बताए गए स्टेप की मदद से अपने नतीजे चेक कर सकेंगे.

  1. राजस्थान बोर्ड RBSE शाला दर्पण 5वीं, 8वीं रिजल्ट जारी किया जाएगा,

  2. ऑफिशियल RBSE वेबसाइट – rajshaladarpan.rajasthan.gov.in रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा.

  3. क्लास 5वीं और 8वीं देखने के लिए लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और दूसरी डिटेल्स डालें

  4.  रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा, इसे डाउनलोड करके भविष्य में के लिए सेव कर लें.

Rajasthan Board 5th 8th Class Result 2026 LIVE:

Mar 24, 2026 09:51 (IST)

Rajasthan board Class 5 and Class 8 Result: कब दी जाएगी मार्कशीट

Rajasthan board Class 5 and Class 8 Result: राजस्थान बोर्ड की क्लास 5 और क्लास 8 की मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद जारी की जाएगी. हार्ड कॉपी स्टूडेंट्स अपने-अपने स्कूलों से हासिल कर सकेंगे.

Mar 24, 2026 09:51 (IST)

Rajasthan board Class 5 and Class 8 Result: कब दी जाएगी मार्कशीट

Rajasthan board Class 5 and Class 8 Result: राजस्थान बोर्ड की क्लास 5 और क्लास 8 की मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद जारी की जाएगी. हार्ड कॉपी स्टूडेंट्स अपने-अपने स्कूलों से हासिल कर सकेंगे.

Mar 24, 2026 08:31 (IST)

RBSE 5th Class Results 2026: पिछले साल क्या था पासिंग परसेंटेज

RBSE 5th Class Results 2026:  पिछले साल, RBSE क्लास 5 का कुल पास परसेंटेज लगभग 97.30 परसेंट था. हालांकि क्लास 5 में किसी को फेल नहीं किया जाता है. बच्चों को प्रमोट करके अगली क्लास में भेज दिया जाता है.

Mar 24, 2026 07:48 (IST)

Rajasthan Board 8th Class Result कहां देखें सकते हैं?

 Rajasthan Board  8th Class Result: राजस्थान बोर्ड आठवीं और पांचवीं का रिजल्ट शाला दर्पण पर जारी किया जाता है. 10वीं 12वीं की तरह ये नतीज RBSE Result Website- rajeduboard.rajasthan.gov.in की जगह  rajshaladarpan जारी होते हैं

Advertisement
Mar 24, 2026 07:31 (IST)

Rajasthan 5th Result 2026 Live: राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट कैसे करें चेक

Rajasthan 5th Result 2026 Live:  राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर तैयार रखें. रिजल्ट वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा. यहां पर रिजल्ट के लिंक पर रोल  नंबर डालना होगा जिसके बाद नतीजे आपके सामने आ जाएंगे

Featured Video Of The Day
Trump Big Statement On Iran | ट्रंप के फैसले पर क्यों भड़के Irani पैनलिस्ट, कर दी ये मांग! | War News