20 days ago

Rajasthan Board 12th Results 2026 LIVE Updates: राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. सुबह 10 बजे शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से नतीजों की घोषणा की. छात्र राजस्थान बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या NDTV रिजल्ट चेकर के जरिए देख और डाउनलोड कर सकेंगे. आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ ही घोषित किए गए हैं. राजस्थान में इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है. टॉप-5 में चार लड़कियां शामिल हैं.

कितने बच्चों ने दी है परीक्षा: इस साल लगभग 8 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.

कब हुई थी परीक्षा: 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थी. जो कि 11 मार्च 2026 तक चली थीं.

कब जारी होगा रिजल्ट:  आज 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाना है. 

QR कोड स्कैन करें और देखें अपना रिजल्ट -

RBSE कक्षा 12 का रिजल्ट कैसे करें चेक?

  1. बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर कक्षा 12 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक होगा. उसपर क्लिक कर दें.
  3. अपना रोल नंबर डालें और "Submit" पर क्लिक करें.
  4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

Rajasthan Board 12th Results 2026 LIVE Updates:

ये भी पढ़ें-RBSE Class 12th Result 2026: रोल नंबर खो गया है तो टेंशन लेने की बात नहीं, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
 

Mar 31, 2026 12:08 (IST)

राजस्थान बोर्ड 12वीं की टॉपर्स बेटियों के नाम

  1. दीपिका रंकावत
  2. दिव्या भांडू
  3. निकिता
  4. रिशिता 

Mar 31, 2026 12:07 (IST)

जोधपुर की मानसी ने हासिल किए 99.20 प्रतिशत अंक

जोधपुर के बालिका मानसी जांगिड़ ने 99.20% हासिल करके जोधपुर का नाम रोशन किया है. 

Mar 31, 2026 11:44 (IST)

कुल 97.40% रहा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट

राजस्थान में  तीनों विषय का कुल परीक्षा परिणाम 97.40% रहा.

Mar 31, 2026 11:42 (IST)

Rajasthan Board 12th Result LIVE:आर्ट्स में किसने किया टॉप?

राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम में नरपत ने 99.60 प्रतिशत नंबर लाकर टॉप किया है. 

Advertisement
Mar 31, 2026 11:24 (IST)

Rajasthan Board 12th Result LIVE: कॉमर्स में किसने किया टॉप?

राजस्थान बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कॉमर्स में वर्षा रानी ने 99.20 प्रतिशत नंबर लाकर टॉप किया है. 

Mar 31, 2026 11:16 (IST)

पहली बार अवकाश के दिन जारी हुआ रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इतिहास में पहली बार आज अवकाश के दिन 12वीं साइंस कॉमर्स आर्ट्स परीक्षा का परिणाम जारी हुआ.

Advertisement
Mar 31, 2026 11:09 (IST)

12वीं रिजल्ट 2026 में आंकड़ों का बड़ा बदलाव

आर्ट्स: 2025 में 97.78% 

 2026 में 97.54% (हल्की गिरावट)

कॉमर्स: 2025 में 99.07% 

 2026 में 93.64% (बड़ी गिरावट)

साइंस: 2025 में 98.43% 

 2026 में 97.52% (मामूली गिरावट)

कुल मिलाकर तीनों संकायों में पास प्रतिशत घटा, सबसे ज्यादा असर कॉमर्स पर देखने को मिला।

Mar 31, 2026 11:01 (IST)

Rajasthan Board 12th Result LIVE: राजस्थान के कॉमर्स में टॉपर जिले

  • बांसवाड़ा 100% 
  • दौसा 100% 
  • बालोतरा 100% 
  • डिग 100% 
  • कोटपूतली बहरोड 100% 
  • सलूंबर 100% 
  • सिरोही 99.69 प्रतिशत 
  • हनुमानगढ़ 99.69 प्रतिशत
  • टोंक 99.52 प्रतिशत
  • भीलवाड़ा 99.41 प्रतिशत

Mar 31, 2026 10:59 (IST)

RBSE Rajasthan Board 12th Result LIVE: साइंस में पांच टॉपर जिले

  1. कुचामन डीडवाना 99 . 43 %
  2. बाड़मेर 99.08%
  3. जोधपुर 98.94% 
  4. राजसमंद 98 = 87% 
  5. सीकर 98.85%

Mar 31, 2026 10:56 (IST)

राजस्थान 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी

राजस्थान 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में लड़कियों ने झंडा गाड़ दिया है. टॉपर्स में टॉप-5 में चार लड़कियों के नाम शामिल हैं. 

Advertisement
Mar 31, 2026 10:54 (IST)

साइंस में पांच छात्रों ने किया टॉप

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट में इस बार 12वीं में साइंस के छात्रों का जलवा रहा है. कुल 5 छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने 99.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. जिनके नाम हैं - 

  1. सोनू मेहरा
  2. दीपिका रंकावत
  3. दिव्या भांडू
  4. निकिता
  5. रिशिता 

Mar 31, 2026 10:44 (IST)

पांच छात्रों ने हासिल किए 99.80 प्रतिशत अंक

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट में पांच ऐसे छात्र शामिल हैं, जिन्होंने 99.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. इनमें शेखावाटी स्कूल लोसल की दिव्या भादू भी शामिल हैं. 

Advertisement
Mar 31, 2026 10:41 (IST)

देख लीजिए टॉपर्स की पूरी लिस्ट

Mar 31, 2026 10:38 (IST)

टॉपर्स के नाम आ रहे हैं सामने

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में सोनू मेहरा और दीपिका ने टॉप किया है. दोनों ने 99.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.  

Mar 31, 2026 10:37 (IST)

वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का रिजल्ट

इस परीक्षा में कुल परिणाम 97.76% से घटकर 97.20% रहा. छात्रों का पास प्रतिशत 96.46% और छात्राओं का 97.77% रहा. 

Mar 31, 2026 10:19 (IST)

कैसा रहा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?

इस परीक्षा में कुल परिणाम 97.76% से घटकर 97.20% रहा. छात्रों का पास प्रतिशत 96.46% और छात्राओं का 97.77% रहा. 

Mar 31, 2026 10:18 (IST)

RBSE Rajasthan Board 12th Result LIVE: यहां देखें तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट

 Science (विज्ञान)

 छात्र: 92.64%

 छात्राएं: 96.42%

 लड़कियां लगभग 4% आगे रहीं

Commerce (वाणिज्य)

 छात्र: 98.66%

 छात्राएं: 99.51%

 Arts (कला)

 छात्र: 95.80%

 छात्राएं: 98.95%

Mar 31, 2026 10:16 (IST)

छात्रों के पास रीचेकिंग का मौका

शिक्षा मंत्री ने बताया कि छात्र रीचेकिंग करवा सकते हैं. अबकी बार हमने इसकी व्यवस्था को और भी बेहतर किया है और फेल होने वाले छात्रों का परिणाम दोबारा जारी किया जाएगा. 

Mar 31, 2026 10:14 (IST)

वेबसाइट नहीं खुल रही तो स्कैन करें ये क्यूआर कोड

राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट अगर नहीं खुल रही है तो छात्र इस क्यूआर कोड को स्कैन करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

Mar 31, 2026 10:13 (IST)

1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है, इसलिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि नामांकन में बढ़ोतरी करें. 

Mar 31, 2026 10:10 (IST)

छात्र-छात्राओं का कैसा रहा रिजल्ट, देख लीजिए

प्रथम श्रेणी में छात्र पास हुए - 1 लाख 56 हजार 818 (96.68%)

प्रथम श्रेणी में छात्राएं पास हुईं - दो लाख 27 हजार 252 (98.9%)

Mar 31, 2026 10:08 (IST)

कितना रहा कुल पासिंग पर्सेंटेज

राजस्थान बोर्ड 12वीं का कुल पासिंग पर्सेंट इस बार 97.54 प्रतिशत रहा है, जो पिछले साल की तुलना में कम है. 

Mar 31, 2026 10:05 (IST)

कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट

कॉमर्स में छात्रों का परीक्षा परिणाम 94.04 प्रतिशत रहा, वहीं छात्राओं का परिणाम 92.82 प्रतिशत रहा है. इस तरह कॉमर्स का कुल पासिंग पर्सेंटेज 93.64 प्रतिशत रहा. 

Mar 31, 2026 10:04 (IST)

साइंस में इतने छात्रों ने मारी बाजी

साइंस में 97.02 प्रतिशत छात्रों का रिजल्ट रहा है, वहीं छात्राओं का परिणाम 98.34 प्रतिशत रहा है. इस तरह से विज्ञान का कुल परीक्षा परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा है. 

Mar 31, 2026 10:01 (IST)

राजस्थान बोर्ड ने जारी कर दिया 12वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड में प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्रों की संख्या 1 लाख 46 हजार 644 छात्र पास हुए हैं, वहीं छात्राओं की संख्या 98 हजार 636 है. 

Mar 31, 2026 09:58 (IST)

RBSE Rajasthan Board 12th Result LIVE: इस क्यूआर कोड पर देखें अपना रिजल्ट

राजस्थान 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए इस क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं... 

Mar 31, 2026 09:56 (IST)

Rajasthan Board 12th Results 2026 LIVE: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  1. राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
  2. यहां आपको 12th Exam Result 2026 का लिंक नजर आएगा
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद नया टैब खुलेगा और उसमें आपको रोल नंबर डालना होगा
  4. रोल नंबर डालने के बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट खुलकर आएगा
  5. रिजल्ट को यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसका प्रिंट ले सकते हैं.

Mar 31, 2026 09:55 (IST)

तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट होने वाला है जारी

राजस्थान बोर्ड एक साथ तीनों स्ट्रीम, यानी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी करेगा. रिजल्ट एक से दो मिनट में जारी होने वाला है. 

Mar 31, 2026 09:48 (IST)

Rajasthan Board 12th Results 2026 LIVE: जल्द लिंक एक्टिव करेंगे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ऑनलाइन परिणाम जारी करेंगे. उनके साथ बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठोड एवं सचिव गजेंद्र सिंह राठोड बोर्ड कार्यालय से जुड़ेंगे.

Mar 31, 2026 09:47 (IST)

RBSE Rajasthan Board 12th Result LIVE: तैयार रखिए अपना रोल नंबर, ऑनलाइन होने वाला है रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अब से कुछ ही मिनटों में जारी होने वाला है, ऐसे में छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें. रिजल्ट एक्टिव होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in 

पर जाकर अपना रिजल्ट देखें. इसके अलावा एनडीटीवी पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

Mar 31, 2026 09:42 (IST)

RBSE Rajasthan Board 12th Result LIVE: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहुंचे कलेक्ट्रेट ऑफिस

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रिजल्ट जारी करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच चुके हैं. Doit कार्यालय से ही रिजल्ट जारी किया जाएगा. ताजा जानकारी के मुताबिक सुबह 9.58 पर 12वीं result के लिए क्लिक किया जाएगा. 

Mar 31, 2026 09:39 (IST)

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट LIVE: NDTV पर ऐसे देखें रिजल्ट

  1. एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  3. यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  4. Rajasthan Board Class 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  5. खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  6. सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  7. इसके बाद राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

Mar 31, 2026 09:37 (IST)

RBSE Rajasthan Board 12th Result LIVE: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जारी करेंगे रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की तरफ से 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. अब से कुछ ही मिनट बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रिजल्ट जारी करेंगे. ठीक 10 बजे तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी होगा. 

Mar 31, 2026 09:33 (IST)

Rajasthan Board 12th Results 2026 LIVE: कुल इतने लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

इस बार राजस्थान बोर्ड की 12वीं परीक्षा में कुल 8.2 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इन सभी को अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. इनमें आर्ट्स के सबसे ज्यादा करीब  6 लाख छात्र शामिल हैं. 

Mar 31, 2026 09:31 (IST)

RBSE Rajasthan Board 12th Result LIVE: राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए स्कैन करें ये QR कोड

RBSE 12th Result LIVE: राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए ये क्यूआर कोड स्कैन करें - 

Mar 31, 2026 09:29 (IST)

Rajasthan Board 12th Results 2026 LIVE: ठीक आधे घंटे में जारी हो जाएगा 12वी का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की तरफ से ठीक आधे घंटे बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. आप आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा एनडीटीवी की वेबसाइट पर भी आपको रिजल्ट तुरंत दिख जाएगा.  

Mar 31, 2026 09:25 (IST)

RBSE Rajasthan Board 12th Result LIVE: रिकॉर्ड 20 दिन में जारी हो रहा है रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड इस बार महज 20 दिन में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर रहा है. 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुईं थीं, जिसके बाद अब 31 मार्च को रिजल्ट आ रहा है. 

Mar 31, 2026 09:21 (IST)

Rajasthan Board 12th Results 2026 LIVE: वेबसाइट डाउन होने पर क्या करें?

राजस्थान बोर्ड अब से कुछ ही देर में 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. ऐसे में अगर वेबसाइट डाउन हुई तो आपके पास कई विकल्प हैं. आप एनडीटीवी की वेबसाइट या क्यूआर कोड को स्कैन करके रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा डिजीलॉकर से भी रिजल्ट देख सकते हैं. 

Mar 31, 2026 09:17 (IST)

Rajasthan Board 12th Results 2026 LIVE: आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे चेक करें रिजल्ट?

  1. राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
  2. यहां आपको 12th Exam Result 2026 का लिंक नजर आएगा
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद नया टैब खुलेगा और उसमें आपको रोल नंबर डालना होगा
  4. रोल नंबर डालने के बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट खुलकर आएगा
  5. रिजल्ट को यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसका प्रिंट ले सकते हैं.

Mar 31, 2026 09:10 (IST)

RBSE 12th Result 2026 LIVE: Digilocker पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

Digilocker पर रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं

यहां रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करें

सर्च बार में ‘Board of Secondary Education Rajasthan’ लिखें

इसके बाद RBSE Class 12th Marksheet पर क्लिक करें

अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें

सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा

Mar 31, 2026 09:03 (IST)

Rajasthan Board 12th Results 2026 LIVE: तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ होगा जारी

राजस्थान बोर्ड की तरफ से कुछ ही देर बाद 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. 

Mar 31, 2026 09:01 (IST)

Rajasthan Board 12th Results 2026 LIVE: ठीक इतने बजे जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान शिक्षा बोर्ड की तरफ से ठीक 10 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की थी. 

Mar 31, 2026 09:00 (IST)

RBSE 12th Result 2026 LIVE: फेल होने वाले छात्रों को भी मिलेगा मौका

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को स्क्रूटनी का मौका दिया जाएगा. छात्र चाहें तो अपनी कॉपी रीचेक करवा सकते हैं, इसके अलावा सप्लीमेंट्री एग्जाम की तारीख भी बताई जाएगी. 

Mar 31, 2026 08:55 (IST)

RBSE 12th Result 2026 LIVE: कहां से मिलेगी राजस्थान बोर्ड की मार्कशीट?

राजस्थान बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपनी मार्कशीट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. असली मार्कशीट स्कूल की तरफ से कुछ दिनों में दी जाएगी. 

Mar 31, 2026 08:53 (IST)

RBSE 12th Result 2026 LIVE: सबसे पहले एनडीटीवी पर देखें अपना रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड अब से ठीक एक घंटे बाद बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा. रिजल्ट देखने के लिए आप एनडीटीवी के साथ जुड़े रहें, क्योंकि सबसे पहले रिजल्ट का हर अपडेट आपको यहीं मिलेगा. 

Mar 31, 2026 08:43 (IST)

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के पांच तरीके

राजस्थान बोर्ड12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. ऐसे में आपके पास रिजल्ट देखने के कई विकल्प हैं. 

  1. सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 
  2. इसके अलावा एनडीटीवी की वेबसाइट पर आकर भी रिजल्ट देखा जा सकता है. 
  3. एनडीटीवी का क्यूआर कोड स्कैन करके भी आप सीधे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 
  4. डिजीलॉकर के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है. 

Mar 31, 2026 08:36 (IST)

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट LIVE: किन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी करेगा. 

rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

rajeduboard.rajasthan.gov.in

Mar 31, 2026 08:31 (IST)

Rajasthan Board 12th Results LIVE: पिछले साल किन जिलों ने किया था टॉप

राजस्थान बोर्ड 12वीं में पिछले साल आर्ट्स में सिरोही, साइंस में राजसमंद और कॉमर्स में करौली समेत कई जिलों ने बाजी मारी थी. 

Mar 31, 2026 08:22 (IST)

कौन जारी करेगा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट?

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ही 10वीं की तरह 12वीं का रिजल्ट जारी करेंगे. उनकी तरफ से बताया गया है कि रिजल्ट सुबह 10 बजे ही जारी कर दिया जाएगा. 

Mar 31, 2026 08:13 (IST)

एनडीटीवी के क्यूआर कोड से सीधे देखें अपना रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अब से कुछ ही देर में जारी होने वाला है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एनडीटीवी के क्यूआर कोड को स्कैन करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. क्यूआर स्कैन करते ही आपके सामने रोल नंबर वाली विंडो खुल जाएगी और इसे भरते ही रिजल्ट आपके सामने होगा. 

Mar 31, 2026 07:46 (IST)

Rajasthan Board 12th Results LIVE: आज सुबह जारी होगा रिजल्ट

Rajasthan Board 12th Results  LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे  जारी कर दिया जाएगा. रिजल्ट जारी होते ही  राजस्थान बोर्ड की साइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा, जिसपर जाकर आप अपना  रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Mar 31, 2026 07:22 (IST)

RBSE 12th Result 2026: बिना इंटरनेट कैसे चेक कर सकेंगे 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट? फॉलो करें ये आसान स्टेप

Rajasthan Board 12th Results 2026: बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (RBSE) आज सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर देगा. आप अपना रिजल्ट RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. वहीं जिन बच्चों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि बिना इंटरनेट के भी राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं का रिजल्ट चेक किया जा सकता है.

Mar 31, 2026 07:01 (IST)

RBSE 12th Result 2026 : पिछले साल बेटियों ने गाड़े थे झंडे, क्या इस बार लड़के देंगे टक्कर? जानें टॉपर्स और पासिंग पर्सेंटेज

RBSE 12th Result 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 12वीं के परिणाम कल जारी कर दिए जाएंगे. इसकी अधिकारिक घोषणा आज बोर्ड द्वारा कर दी गई है. ऐसे में छात्रों और उनके पेरेंट्स दोनों की दिल की धड़कने तेज हो गई हैं.  इस बीच लोग पिछले साल का पासिंग पर्सेंटज क्या था, इसको भी ट्रैक कर रहे हैं. ऐसे में हम आपको यहां पर पिछले साल के नतीजे क्या था, कौन किस पर भारी पड़ा ये सारी जानकारी हम डिटेल में दे रहे हैं. 

Mar 31, 2026 06:47 (IST)

Rajasthan 12th Result 2026 LIVE Updates: 12 फरवरी से शुरू हुई थी परीक्षा

Rajasthan 12th Result 2026 LIVE Updates: वर्ष 2025-2026 के लिए राजस्थान कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक आयोजित की गईं।

Mar 31, 2026 06:43 (IST)

Rajasthan 12th Result 2026 LIVE: 8.2 लाख छात्रों ने दी है परीक्षा

Rajasthan 12th Result 2026 LIVE: इस साल, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में लगभग 8.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 8.2 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से सबसे ज़्यादा छात्र—लगभग 6 लाख—आर्ट्स स्ट्रीम से थे. साइंस स्ट्रीम से लगभग 2.3 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 30,000 से ज़्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी.

Featured Video Of The Day
Jashpur Plane Crash Breaking News: जशपुर में प्लेन क्रैश, जमीन से 30 फीट ऊपर उड़ रहा था