विज्ञापन

भारत के इस राज्य में सबसे सस्ता है पेट्रोल और डीजल, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Cheapest Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की महंगाई के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की आशंका है. ऐसे में लोग उन राज्यों की जानकारी तलाश रहे हैं, जहां फिलहाल सबसे सस्ता ईंधन मिल रहा है.

भारत के इस राज्य में सबसे सस्ता है पेट्रोल और डीजल, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Cheapest Petrol-Diesel: पेट्रोल और डीजल कहां मिलता है सबसे सस्ता

Cheapest Petrol-Diesel: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक बार फिर चर्चा में हैं. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में लोग उन राज्यों के बारे में जानना चाहते हैं, जहां फिलहाल सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल मिल रहा है. भारत में अलग-अलग राज्यों में टैक्स और वैट की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम अलग होते हैं. कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टैक्स कम होने के कारण यहां ईंधन बाकी राज्यों के मुकाबले सस्ता मिलता है.

अंडमान-निकोबार में सबसे सस्ता पेट्रोल

इस समय देश में सबसे सस्ता पेट्रोल अंडमान-निकोबार आइलैंड में मिल रहा है. यहां पेट्रोल की कीमत (14 मई 2026) करीब 82.46 रुपये प्रति लीटर है. जबकि डीजल 78.05 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. कम टैक्स दरों की वजह से यहां लोगों को बाकी राज्यों के मुकाबले काफी राहत मिलती है.

दमन और दीव दूसरे नंबर पर

दमन और दीव में भी पेट्रोल की कीमत देश के कई हिस्सों की तुलना में काफी कम है. केंद्र शासित प्रदेश में फिलहाल पेट्रोल की कीमत करीब 92.44 रुपये प्रति लीटर है. जबकि डीजल की कीमत 87.94 रुपये प्रति लीटर है. 

अरुणाचल प्रदेश में भी राहत

अरुणाचल प्रदेशमें एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को लगभग 92.66 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. इसके अलावा राज्य में एक लीटर डीजल की कीमत 80.22 रुपये प्रति लीटर है. दादरा और नगर हवेली में भी लोगों को दूसरे कई राज्यों के मुकाबले सस्ता पेट्रोल मिल रहा है, जहां एक लीटर पेट्रोल के लिए लगभग 92.68 रुपये देने पड़ रहे हैं. जबकि डीजल की कीमत 87.94 रुपये प्रति लीटर है. 

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में समान कीमत

इन तीन राज्यों में पेट्रोल की कीमत लगभग समान रखी गई है. यहां लोगों को करीब 96.00 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिल रहा है. इस दौराम डीजल की कीमत लगभग 88 रुपये प्रति लीटर है. 

पुडुचेरी भी टॉप 10 में शामिल

पुडुचेरी में भी पेट्रोल की कीमत दूसरे कई राज्यों से कम है. यहां एक लीटर पेट्रोल करीब 96.03 रुपये में उपलब्ध है. जबकि डीजल की कीमत 86.47 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा मिजोरम में भी फ्यूल के दाम कम हैं और यहां एक लीटर पेट्रोल करीब 99.57 रुपये और डीजल 88.58 रुपये में मिल रहा है.

क्यों अलग-अलग होते हैं दाम?

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर की सबसे बड़ी वजह राज्यों की तरफ से लगाया जाने वाला वैट और स्थानीय टैक्स होता है. इसके अलावा लॉजिस्टिक्स और डीलर कमीशन भी कीमतों को प्रभावित करते हैं. आने वाले समय में अगर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहती है, तो देश में पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं. 

(नोट : ये सभी कीमतें 14 मई, 2026 की हैं)

क्या है Blue Book, जिससे तय होती है PM की सिक्योरिटी, डिटेल में जानें सब कुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol, Diesel, Petrol Price Today, Cheapest Petrol, Petrol Price Hike News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com