मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने साल 2027 में आयोजित होने वाली हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC - कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC - कक्षा 12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं का पूरा आधिकारिक कार्यक्रम (Timetable) जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mbse.edu.in पर जाकर सब्जेक्ट वाइज पूरी डेटशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, क्लास 12वीं (HSSLC) के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम की परीक्षाएं 8 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. वहीं, क्लास 10वीं (HSLC) की बोर्ड एग्जाम्स 10 फरवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ये सभी परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे की शिफ्ट में संचालित की जाएंगी.
क्लास 10वीं (HSLC) का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल:
10 फरवरी, 2027
एमआईएल (मिजो/वैकल्पिक अंग्रेजी/हिंदी/मणिपुरी)
15 फरवरी, 2027
अंग्रेजी
19 फरवरी, 2027
सामाजिक विज्ञान (Social Science)
23 फरवरी, 2027
विज्ञान (थ्योरी)
1 मार्च, 2027
गणित (Mathematics)
4 मार्च, 2027
गृह विज्ञान (थ्योरी)/आईटी (थ्योरी)/नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र/कमर्शियल स्टडीज
क्लास 12वीं (HSSLC) का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल
8 फरवरी, 2027
अंग्रेजी
12 फरवरी, 2027
एमआईएल (मिजो/हिंदी/नेपाली)
17 फरवरी, 2027
राजनीति विज्ञान/लोक प्रशासन/बिजनेस स्टडीज/फिजिक्स थ्योरी
22 फरवरी, 2027
शिक्षा/मनोविज्ञान/रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री थ्योरी)/अकाउंटेंसी
26 फरवरी, 2027
भूगोल/जीव विज्ञान (बायोलॉजी थ्योरी)
3 मार्च, 2027
इतिहास/गणित/बिजनेस मैथमेटिक्स
8 मार्च, 2027
अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स)/भूविज्ञान (जियोलॉजी थ्योरी)
11 मार्च, 2027
समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी)
15 मार्च, 2027
कंप्यूटर साइंस (थ्योरी)/गृह विज्ञान (थ्योरी)
इसके अलावा, मिजोरम बोर्ड ने क्लास 10वीं और 12वीं (आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स) दोनों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम्स के आयोजन की डेट्स की भी घोषणा कर दी है, जिससे छात्रों को समय पर तैयारी पूरी करने में मदद मिलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं