MSBSHSE Maharashtra Board Class 10th, 12th Result 2025 Date: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मार्च में खत्म हो चुकी हैं और अब एमएसबीएसएचएसई के लाखों विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE), पुणे जल्द ही महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी यानी कक्षा 10वीं और एसएससी यानी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के परिणाम 15 मई 2025 के आसपास घोषित किए जाने की संभावना है.
महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - mahahsscboard.in के माध्यम से अपने महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे. हालांकि महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा इस संबंध में कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
CBSE Result 2025: सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट डेट एंड टाइम लेटेस्ट अपडेट
पिछले साल मई में आया था रिजल्ट
ये संभावनाएं पिछले साल के रिकॉर्ड को देखते हुए लगाई जा रही हैं. आपको बता दें कि पिछले साल यानी 2024 में महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 25 मई को जारी किया गया था. जबकि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा 21 मई को की गई थी. 2024 में महाराष्ट्र एसएससी यानी 10वीं का पास प्रतिशत 95.81 प्रतिशत रहा था. वहीं महाराष्ट्र एचएससी कक्षा 12वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 93.37 प्रतिशत रहा था.
Maharashtra HSC, SSC Result 2025: इन वेबसाइट पर करें चेक
mahahsscboard.in
mahresult.nic.in
msbshse.co.in
mh-ssc.ac.in
sscboardpune.in
MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द,जानिए कंहा तक पहुंचा रिजल्ट का काम
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें | How to check Maharashtra HSC, SSC Result 2025
सबसे पहले स्टूडेंट महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर, ‘Maharashtra SSC Results 2025 or Maharashtra HSC Result 2025' के लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज कर ‘सबमिट' बटन पर क्लिक करें.
आपका महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
अब अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं