MP AI And FinTech Certificate Courses: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्यभर के 68 सरकारी कॉलेजों में "AI और FinTech with AI" सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIT दिल्ली) की मदद से ये संभव हुआ है. जानकारी के अनुसार यह कोर्स आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) के सहयोग से संचालित किया जाएगा. जो की 3 महीने (लगभग 90 घंटे) के करीब होगा. MP हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने AI कोर्स शुरू करने से जुड़ी जानकारी देते हुए पोस्ट कर लिखा "प्रदेश के विद्यार्थियों को रोजगारोंमुखी शिक्षा उपलब्ध कराने मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश के 68 महाविद्यालयों में AI & FinTech with AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होंगे".
प्रदेश के विद्यार्थियों को रोजगारोंमुखी शिक्षा उपलब्ध कराने मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल
— Higher Education Department, MP (@highereduminmp) April 11, 2026
नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश के 68 महाविद्यालयों में शुरू होगा AI & FinTech with AI सर्टिफिकेट कोर्स#MadhyaPradesh#AI #ArtificialIntelligence pic.twitter.com/ENxCvBw7iE
- हर कॉलेज में हर कोर्स के लिए 8 सीटें रखी गई है.
- इस कोर्स की खास बात ये है कि चुने गए छात्रों से कोई फीस नहीं ली जाएगी.
- केवल 1000 रुपये की एक रिफंडेबल सिक्योरिटी जमा करनी होगी. जो कि कोर्स पूरा होती ही वापस कर दी जाएगी.
- जो कोर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से करवाया जाएगा.
2,000 स्टूडेंट्स को ट्रेन किया जाएगा
हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के अनुसार 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए, सरकार ने इस प्रोग्राम के तहत लगभग 2,000 स्टूडेंट्स को ट्रेन करने का टारगेट रखा है. इन स्टूडेंट्स को AI और FinTech का कोर्स पूरा होने के बाद सर्टिफिकेट दिया जाएगा. ये कोर्स छात्रों के लिए काफी मददगार साबित होगा. ये शिक्षा को सीधे तौर पर करियर के अवसरों से जोड़कर रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं