विज्ञापन

खान सर को किसने दिया था 107 करोड़ की नौकरी का ऑफर? खुद बताई थी पूरी कहानी

Khan sir: पटना के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर को लाखों युवा फॉलो करते हैं. खान सर का पूरा नाम है- फैजल खान. वे अपनी अनोखी शिक्षण शैली और छात्रों के प्रति समर्पण के लिए चर्चा में रहते हैं.

खान सर को किसने दिया था 107 करोड़ की नौकरी का ऑफर? खुद बताई थी पूरी कहानी

Khan sir: पटना के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर को लाखों युवा फॉलो करते हैं. खान सर का पूरा नाम है- फैजल खान. वे अपनी अनोखी शिक्षण शैली और छात्रों के प्रति समर्पण के लिए चर्चा में रहते हैं. हाल ही में एक बार फिर वह सुर्खियों में आए, जब उनके कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई. खान सर की लोकप्रियता का आलम ये है कि एक बार उन्‍हें 107 करोड़ रुपये का जॉब ऑफर तक मिला था, जिसके बारे में उन्‍होंने खुद खुलासा किया था. 

किसने दिया था जॉब ऑफर 

खान सर ने एक टीवी इंंटरव्‍यू के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें एक एडटेक (EdTech) कंपनी की ओर से 107 करोड़ रुपये का बड़ा ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था.    

हालांकि खान सर ने उस कंपनी का नाम सार्वजनिक रूप से नहीं बताया, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि यह एक बड़ी एडटेक कंपनी थी, जो उन्हें अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ना चाहती थी. कंपनी चाहती थी कि खान सर उसके साथ काम करें और शिक्षा की फीस बढ़ाने में मदद करें. खान सर के अनुसार, कंपनी का मानना था कि उनकी लोकप्रियता के कारण छात्र अधिक फीस देने के लिए तैयार हो जाएंगे.  

खान सर की 5 बातें, “दिल लगाना ही है तो किताबों से लगाओ, बेवफा भी निकलेगी तो मुकद्दर बना कर जाएगी”

खान सर ने क्‍यों ठुकराया ऑफर 

खान सर ने बताया कि जब उन्हें यह ऑफर मिला, तब उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब वह खुद महंगी कोचिंग और यात्रा का खर्च नहीं उठा सकते थे. इसी वजह से उन्होंने हमेशा सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा.   

टीवी शो में बातचीत के दौरान खान सर ने कहा कि यदि वह उस ऑफर को स्वीकार कर लेते, तो उनके छात्रों पर फीस का बोझ बढ़ जाता. उनका मानना है कि शिक्षा हर वर्ग के लोगों तक पहुंचनी चाहिए और आर्थिक स्थिति किसी छात्र की पढ़ाई में बाधा नहीं बननी चाहिए. यही सोच उन्हें करोड़ों रुपये के ऑफर को ठुकराने के लिए प्रेरित करती है. 

आज वो कंपनी है ही नहीं 

दिलचस्प बात यह है कि खान सर ने यह भी कहा कि जिस कंपनी ने उन्हें 107 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, वह आज अस्तित्व में नहीं है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “जब रावण का साम्राज्य नहीं बचा, तो 107 करोड़ रुपये क्या चीज हैं?” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.   

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com