विज्ञापन
10 minutes ago

JEE Mains Session 2 Result 2026 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) JEE Main 2026 Session 2 का रिजल्ट आज यानी 20 अप्रैल को जारी कर सकती है. रिजल्ट को JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा. JEE Main 2026 Session 2 की परीक्षा का आयोजन देशभर में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक हुआ था. परीक्षा पूरे देश के 304 शहरों में 566 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. रिजल्ट से पहले आज फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी.

जो उम्मीदवार JEE Main में क्वालिफ़ाई होंगे, उन्हें JEE Advanced परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. यह परीक्षा 17 मई को होनी है. JEE Advanced में आई रैंक के अनुसार ही आगे जाकर IIT जैसे प्रमुख संस्थानों में दाखिला मिल सकेगा.

बता दें कि अप्रैल सेशन के एग्जाम में  इस साल 11 लाख से ज़्यादा उम्मीदवार शामिल हुए हैं. जो की रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. आमतौर पर, JEE Main के टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों को JEE Advanced में बैठने का मौका मिलता है. 

JEE Mains Session 2 Result 2026 Live Updates:

JEE Main Result 2026: टॉपर्स के नाम भी आएंगे सामने

एनटीए की तरफ से रिजल्ट के साथ ऑल इंडिया रैंक भी जारी की जाएगी. यानी टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आएगी. 

JEE Main Result: कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट?

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • JEE (Main)- Session 2 Paper 1 Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्मतिथि) डालें.
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.

JEE Main Cut-Off: क्या हो सकती है संभावित कटऑफ?

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए कटऑफ 79 - 81 तक हो सकती है
  • अनुसूचित जाति (SC) के लिए 61 - 64 तक कटऑफ जा सकती है
  • अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 48 - 50 कटऑफ हो सकती है
  • दिव्यांग (PwD) छात्रों के लिए 0.001 - 1.0  तक कटऑफ संभावित है

JEE Main सेशन-2 की कटऑफ भी होगी जारी

जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है. एनटीए की तरफ से कभी भी रिजल्ट जारी हो सकता है. ऐसे में उम्मीदवारों को इसका बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी. 

JEE Main results Live updates: आज शाम तक जारी होगा रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) JEE Main सेशन 2 का रिजल्ट आज जारी कर सकती है. पिछले साल के ट्रेंड को देखा जाए तो NTA सेशन 2 के रिजल्ट शाम को जारी करने की उम्मीद है.

JEE Main Result 2026 LIVE: देखें रिजल्ट के पिछले 5 साल के आंकड़े

JEE Main Result 2026 LIVE: पिछले 5 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनरल कैटेगरी की कट-ऑफ 90 से 100 पर्सेंटाइल के बीच रही है. वहीं OBC, SC और ST कैटेगरी के लिए ये अलग-अलग स्तर पर रही है. इससे स्टूडेंट्स को अंदाजा मिल जाता है कि इस साल क्या उम्मीद रखनी चाहिए. हालांकि फाइनल फैसला NTA के रिजल्ट के साथ ही सामने आएगा.

JEE Main Results LIVE: कैटेगरी-वाइज़ संभावित कट-ऑफ देखें

JEE Main Results LIVE:पिछले सालों के ट्रेंड्स के हिसाब से जनरल कैटेगरी के लिए क्वालिफ़ाइंग कट-ऑफ लगभग 93-95 परसेंटाइल रहने की उम्मीद है. जबकि GEN-EWS के लिए यह 80-82 परसेंटाइल के बीच हो सकता है.

JEE Mains 2026 Session 2 LIVE: जेईई मेन Session 1 में राजस्थान 3 टॉपर्स के साथ था सबसे आगे

JEE Main 2026 Session 1 में राजस्थान से सबसे ज़्यादा 100-परसेंटाइल स्कोर करने वाले उम्मीदवार रहे थे. जबकि दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और केरल समेत आठ अन्य राज्यों से भी एक-एक टॉपर रहा था.

JEE Main 2026: जानिए क्या कहता है पिछले 5 साल का ट्रेंड

जेईई मेन 2026 का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. पेपर के टफ लेवल को देखते हुए इस बार कट-ऑफ में बदलाव की उम्मीद है. जेईई मेन का कट-ऑफ कई फैक्टर्स पर डिपेंड करता है. इसमें सबसे इंपोर्टेंट होता है परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स की संख्या और पेपर कितना टफ है. 

JEE Main Results 2026 LIVE Updates: 11 लाख छात्रों को रिजल्टा का इंतजार

B.E./B.Tech (पेपर 1) के लिए देश में लगभग 11.06 लाख और विदेश में 4,229 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इस पेपर में करीब 93% उपस्थिति दर्ज की गई. वहीं B.Arch और B.Planning (पेपर 2) के लिए देश में करीब 54,953 और विदेश में 270 छात्रों ने आवेदन किया, जिसमें करीब 73% छात्र परीक्षा में शामिल हुए.

JEE Main Results 2026 LIVE Updates: रिजल्ट से ठीक पहले फाइनल आंसर-की होगी जारी

JEE Main Results 2026 LIVE Updates: NTA ने 11 अप्रैल, 2026 को JEE Main 2026 Session 2 की प्रोविज़नल आंसर-की जारी की थी. इसके साथ ही कैंडिडेट की रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई थी. वहीं आज रिजल्ट जारी होने से ठीक पहले फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com