विज्ञापन

बिना JEE परीक्षा दिए घूम आएं IIT मद्रास, आम लोगों के लिए खुल रहे हैं कैंपस, इस डेट से पहले कर लें रजिस्ट्रेशन

IOH 2027 IIT Madras : आईआईटी मद्रास ने आम जनता, छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए 'इंस्टीट्यूट ओपन हाउस (IOH) 2027' की घोषणा की है, जिसका आयोजन 2 से 4 जनवरी 2027 तक कैंपस में किया जाएगा.

बिना JEE परीक्षा दिए घूम आएं IIT मद्रास, आम लोगों के लिए खुल रहे हैं कैंपस, इस डेट से पहले कर लें रजिस्ट्रेशन
चेन्नई के बाहर के 249 स्थानों और 118 ग्रामीण शहरों सहित पूरे भारत के 250 शहरों से लोग इस तकनीकी महाकुंभ को देखने पहुंचे थे.

IIT Madras Open House 2027 : अगर आप देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान IIT मद्रास के कैंपस को करीब से देखने और वहां होने वाले एक्सपेरिमेंट को समझना चाहते हैं तो आपकी ख्वाहिश पूरी हो सकती है. दरअसल, संस्थान ने अपने बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 'इंस्टीट्यूट ओपन हाउस (IOH) 2027' के लिए देशभर के नागरिकों को आमंत्रित किया है. बता दें कि यह कार्यक्रम 2 से 4 जनवरी, 2027 तक आईआईटी मद्रास के कैंपस में आयोजित किया जाएगा. तो चलिए जानते हैं इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए कैसे अप्लाई करना है और कौन हो सकता है शामिल, साथ ही इसमें क्या कुछ आम लोगों को देखने को मिलेगा. 

कैसे और कब तक करें आवेदन? 

अगर आप भी इस अनोखे अनुभव का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 30 नवंबर, 2026 निश्चित की गई है.

इस लिंक से करें अप्लाई

इच्छुक व्यक्ति ऑफिशियल पोर्टल shaastra.org/open-house पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं.

कौन हो सकता है शामिल

यह प्रोग्राम स्कूल और कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं (Researchers), इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स और विज्ञान व तकनीक में रुचि रखने वाले हर आम नागरिक के लिए पूरी तरह खुला है.

AI चैटबॉट और हाई-टेक सिस्टम से लैस होगा यह सेशन

इस बार आगंतुकों (Visitors) की सुविधा के लिए आईआईटी मद्रास ने प्रोग्राम को पूरी तरह डिजिटल और स्मार्ट बना दिया है:

इंटरएक्टिव कैंपस मैप

कैंपस में किसी भी लैब या एग्जीबिशन स्टॉल तक आसानी से पहुंचने के लिए डिजिटल मैप्स और आसान रूट्स की सुविधा मिलेगी.

AI-पावर्ड चैटबॉट

यह स्मार्ट चैटबॉट कैंपस में आपके गाइड की तरह काम करेगा. यह तुरंत आपके सवालों के जवाब देगा और आपकी पसंदीदा जगह खोजने में मदद करेगा.

रियल-टाइम क्राउड मॉनिटरिंग सिस्टम

विजुअल इंडिकेटर्स की मदद से लोगों को पहले ही पता चल जाएगा कि किस लैब में ज्यादा भीड़ है. इससे वे बिना समय गंवाए अपनी विजिट को बेहतर ढंग से प्लान कर सकेंगे.

विदित हो कि पिछले साल (2026) के आंकड़ों से लगाया जा सकता है. पिछले सेशन में देशभर के 550 से अधिक स्कूलों ने भाग लिया था, जिनमें करीब 130 ग्रामीण शिक्षण संस्थान शामिल थे. चेन्नई के बाहर के 249 स्थानों और 118 ग्रामीण शहरों सहित पूरे भारत के 250 शहरों से लोग इस तकनीकी महाकुंभ को देखने पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- यूपी के इन 10 जिलों में कल लगने जा रहा है महा नौकरी मेला, 12,000 से ज्यादा पदों पर ऑन-द-स्पॉट मिलेगी जॉब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com