विज्ञापन
41 minutes ago

CISCE Board ISC, ICSE Result 2026 OUT LIVE: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने क्लास 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन भी छात्रों ने इस साल CISCE बोर्ड की परीक्षा दी है, वो  छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा रिजल्ट को डिजीलॉकर (DigiLocker) पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने बताया था कि 2026 के ICSE और ISC के नतीजे 30 अप्रैल को जारी किए जाएंगे. दोनों क्लासों के रिजल्ट 30 अप्रैल, 2026 को सुबह 11:00 बजे घोषित किए जाएंगे. बोर्ड ने बताया कि नतीजे जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकेंगे. अब सभी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

CISCE ISC, ICSE Result 2026 Live Updates:

ICSE, ISC Result LIVE: कॉपी रीचेक के लिए आवेदन की तारीख

बोर्ड की तरफ से कॉपियों की रीचेकिंग के लिए तारीख भी बताई गई है. रीचेक की विंडो 1 मई से 4 मई 2026 तक खुली रहेगी. 

ICSE, ISC Result LIVE: साउथ के राज्यों ने फिर मारी बाजी

  • ISC (12वीं): दक्षिण क्षेत्र (Southern region) 99.87% के साथ टॉप पर रहा
  • ICSE (10वीं): पश्चिम क्षेत्र (Western region) ने 99.55% के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन किया

लड़कियों का रहा दबदबा

ICSE और ISC दोनों परीक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. ISC में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.48% और ICSE में 99.46% रहा.

 

ICSE, ISC Result LIVE: वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं
  • होमपेज पर, "ICSE Examination results 2026" या "ISC Examination results 2026" के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना कोर्स चुनें, फिर अपना UID, इंडेक्स नंबर (Index Number) और कैप्चा कोड (Captcha code) दर्ज करें
  • इसके बाद आपका स्कोर/मार्क्सशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं. 

ICSE, ISC Result LIVE: नहीं खुल रही है ICSE, ISC की वेबसाइट

ICSE, ISC रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट खुलने में परेशानी हो रही है. लाखों छात्र एक साथ अपना रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट पर हैं. ऐसे में छात्र www.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

ICSE, ISC Result LIVE: इन वेबसाइट्स पर देखें अपना रिजल्ट

ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और Digilocker पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

ICSE, ISC Result LIVE: अगले कुछ ही मिनट में जार हो जाएगा रिजल्ट

आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है, ठीक 11 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट एक्टिव हो जाएगा. 

ICSE, ISC Result LIVE: छात्र रोल नंबर रखें तैयार

छात्रों को लॉगिन डिटेल्स, जैसे UID और इंडेक्स नंबर रखें तैयार, आने वाला है रिजल्ट.

ICSE, ISC Result LIVE: बस कुछ ही देर में आने वाला है रिजल्ट

ICSE, ISC Result LIVE: क्लास 10, 12 का स्कोरकार्ड बस कुछ ही देर में जारी होने जा रहा है. काउंसिल इस रिजल्ट को जारी करेगा.

ICSE, ISC Result LIVE: 2025 के लिए क्षेत्र-वार पास प्रतिशत

ICSE, ISC Result LIVE: 2025 के लिए क्षेत्र-वार पास प्रतिशत कुछ इस तरह रहा,

उत्तर: 98.97%

पूर्व: 98.76%

पश्चिम: 99.72%

दक्षिण: 99.76%

विदेश: 100%

ICSE, ISC Result LIVE: DigiLocker पर भी चेक करें रिजल्ट

ICSE, ISC Result LIVE: कई बार ट्रैफिक की वजह से ऑफिशियल वेबसाइट का पेज सही से नहीं खुलता है, ऐसे में छात्र रिजल्ट digilocker.gov.in पर DigiLocker के ज़रिए भी एक्सेस कर सकते हैं.

2.6 लाख से ज़्यादा छात्र 10वीं के रिजल्ट का इंतज़ार

2.6 लाख से ज़्यादा छात्र अपने ICSE 10वीं के रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं, जो लगभग एक घंटे में जारी होने वाला है.

ISC, ICSE Result 2026: SMS के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट

ICSE रिजल्ट 2026 SMS के ज़रिए देखने के लिए: ICSE 7-अंकों का UID टाइप करें और इसे 09248082883 पर भेजें.

ISC रिजल्ट 2026 के लिए, ISC 7-अंकों का UID टाइप करें और इसे 09248082883 पर भेजें.

ICSE, ISC Result 2026 LIVE: पिछले वर्षों में कब कब जारी हुआ रिजल्ट

पिछले वर्षों की रिजल्ट की तारीखें

2025: 30 अप्रैल

2024: 6 मई

2023: 14 मई

2022: 17 जुलाई

2021: 24 जुलाई

Cisce 10th Result LIVE: कौन करेगा रिजल्ट जारी

CISCE के चीफ एग्जीक्यूटिव जोसेफ इमैनुएल ICSE और ISC रिजल्ट की घोषणा कर सकते हैं

ISC RESULT 2026 LIVE: पिछले साल का पास प्रतिशत

2025 में 2,52,557 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. कक्षा 10 का कुल पास प्रतिशत 99.35 प्रतिशत दर्ज किया गया था.  

ICSE, ISC Result 2026 Live: मार्क्स की दोबारा जांच करवा सकेंगे छात्र

छात्र अपने मार्क्स की दोबारा जांच (Recheck) के लिए 1 मई से 4 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे.

ISC, ICSE Result 2026: रिजल्ट चेक करने के अन्य विकल्प

DigiLocker: छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं.

SMS: परिणाम घोषित होने पर छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकें.

Cisce 10th Result LIVE: रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

2.होमपेज पर "JAC Class 12th Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें.

3.अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें.

4.'Submit' बटन पर क्लिक करें.

5.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा; इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

ICSE Live Update: इन वेबसाइट्स पर आएगा रिजल्ट

cisce.org

results.cisce.org

CISCE 12th Result LIVE: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

CISCE 12th Result LIVE: पिछले साल कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 99.34% रहा था. वहीं जो छात्रों को Re-evaluation का मौका भी मिला था.

ICSE Result LIVE: लाखों छात्रों का इंतजार आज होगा खत्म

10वीं (ICSE) की परीक्षा 17 फरवरी से 30 मार्च तक हुई थी. जबकि कक्षा 12वीं (ISC) की परीक्षा 12 फरवरी से 6 अप्रैल, 2026 तक चली थी. करीब 2.6 लाख छात्र कक्षा 10वीं और करीब 1.5 लाख छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com