ICAR IARI New Delhi : देश के प्रतिष्ठित कृषि संस्थान, ICAR-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), जिसे 'पूसा संस्थान' के नाम से भी जाना जाता है, ने अपने हालिया एकेडेमिक बदलावों पर एक बड़ा यू-टर्न लिया है. संस्थान ने 25 मार्च 2026 को जारी उस नोटिस को वापस ले लिया है, जिसमें कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में चलाने को लेकर बात कही गई थी.
सिर्फ 24 घंटे में बदला फैसला
IARI प्रशासन ने स्थिति की गहन समीक्षा करने के बाद ठीक अगले ही दिन यानी 26 मार्च 2026 को एक संशोधित आदेश जारी किया. इस नए फैसले के साथ ही पूरे कैंपस में सामान्य कामकाज फिर से बहाल हो गया है. संस्थान का यह कदम उन छात्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो प्रैक्टिकल लर्निंग और कैंपस लाइफ को मिस कर रहे थे.
अब क्या होगा नया शेड्यूल?
ग्रेजुएट स्कूल द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, अब किसी भी छात्र को स्क्रीन के सामने बैठकर पढ़ाई करने की जरूरत नहीं होगी.
ऑफलाइन मोडस्नातक (UG), मास्टर और PhD सहित सभी बैचों की कक्षाएं अब नियमित एकेडेमिक कैलेंडर के अनुसार ऑफलाइन ही चलेंगी.
पूरी क्षमता के साथ संचालनसंस्थान ने स्पष्ट किया है कि केवल कक्षाएं ही नहीं, बल्कि रिसर्च वर्क भी अपने पुराने ढर्रे पर लौट आया है.
छात्रावास और मेसदूर-दराज से आए छात्रों के लिए अच्छी खबर यह है कि छात्रावास (Hostels) और मेस की सुविधाएं पूरी तरह चालू हैं. छात्रों को बिना किसी बाधा के सभी सेवाएं मिलती रहेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं