IAS अनु कुमारी ने हर‍ियाणा के गांव में मौसी के घर की UPSC की तैयारी, अब केरल पर्यटन न‍िदेशक बनीं

केरल कैडर की IAS अनु कुमारी को तिरुवनंतपुरम जिला कलेक्टर पर्यटन न‍िदेशक न‍ियुक्‍त क‍िया गया है. उनका अपने कॉलेज सहपाठी और यूट्यूबर ललित शौकीन के साथ पुराना इंटरव्यू फिर चर्चा में है. जान‍िए हिंदू कॉलेज के मजेदार किस्सों, UPSC तैयारी, बेटे से दूर रहने के संघर्ष और AIR-2 तक पहुंचने की सक्‍सेस स्‍टोरी. 

विज्ञापन
Read Time: 8 mins
इंटरव्‍यू में आईएएस अनु कुमारी और लल‍ित शौकीन हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए थे.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केरल सरकार ने आईएएस अनु कुमारी को तिरुवनंतपुरम कलेक्टर पद से हटाकर पर्यटन विभाग का निदेशक नियुक्त किया है
  • अनु कुमारी ने यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक दो हासिल की और बिना कोचिंग के सफलता प्राप्त की थी
  • उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के दौरान अपने ढाई साल के बेटे को परिवार के पास छोड़कर अकेले मेहनत की थी

IAS Anu kumari: अनु कुमारी हर‍ियाणा के सोनीपत ज‍िले के गांव में मौसी के घर रहकर यूपीएससी की तैयारी की और ऑल इंड‍िया लेवल पर रैंक 2 हास‍िल कर आईएएस बनीं. केरल कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी अनु कुमारी एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में केरल सरकार ने 35 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए 2018 बैच की आईएएस अनु कुमारी को तिरुवनंतपुरम जिला कलेक्टर के बाद अब पर्यटन विभाग के निदेशक के रूप में नियुक्त किया है. इस बीच उनका एक दिलचस्प इंटरव्यू भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपने हिंदू कॉलेज के सहपाठी, लोकप्रिय यूट्यूबर और कॉमेडियन डॉ. ललित शौकीन के साथ कॉलेज के दिनों से लेकर यूपीएससी की तैयारी की यात्रा को याद किया.  

यह भी पढ़ें- Success Story: 22 साल के ओवैस ने ChatGPT को बनाया गुरु, UPSC CDS में म‍िली AIR 107

केरल कैडर की IAS अनु कुमारी को तिरुवनंतपुरम जिला कलेक्टर पर्यटन न‍िदेशक न‍ियुक्‍त क‍िया गया है.

17 साल बाद मिले दोनों दोस्तों ललित शौकीन और अनु कुमारी ने हिंदू कॉलेज द‍िल्‍ली के दिनों के मजेदार किस्से याद किए, तो कभी यूपीएससी, नौकरी और परिवार से जुड़े संघर्षों पर गंभीर चर्चा की. बातचीत के दौरान दोनों कई बार पुराने दिनों को याद कर ठहाके लगाते भी नजर आए. अनु कुमारी हरियाणा के सोनीपत से हैं, जबकि ललित शौकीन का पैतृक गांव दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र के पास दिचाऊं कलां है.  

यह भी पढ़ें- IAS अनु कुमारी ने छोड़ा तिरुवनंतपुरम DM पद, विदाई पर भावुक हुईं हर‍ियाणा की UPSC टॉपर बेटी

Advertisement

IAS अनु कुमारी ने कॉमेडियन क्‍लासमेट ललित शौकीन के साथ इंटरव्‍यू में शेयर किए संघर्ष और सक्‍सेस स्‍टोरी. Photo Credit: LShokeen Films Youtube

हिंदू कॉलेज के दिनों की यादें

IAS अनु कुमारी और ललित शौकीन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में वर्ष 2003 से 2006 के बीच फिजिक्स ऑनर्स की पढ़ाई साथ की थी. इंटरव्यू में दोनों ने कॉलेज के दिनों के कई रोचक किस्से साझा किए. अनु ने बताया कि वह अपनी क्लास में अकेली छात्रा थीं जो रोज ट्रेन से सोनीपत से कॉलेज आती थीं. कॉलेज में उनका एक "गर्ल्स गैंग" भी था. ललित शौकीन ने मजाकिया अंदाज में परीक्षा का एक किस्सा सुनाया.

Advertisement

इंटरव्‍यू के दौरान उन्होंने कहा कि एक मैथ्स टेस्ट में उन्होंने अनु से कॉपी दिखाने के लिए कहा था. अनु ने जवाब दिया कि उस समय वह खुद भी ज्यादा तैयारी नहीं करती थीं. उन्होंने बताया कि उस परीक्षा में ललित को 40 में ठीक-ठाक अंक मिले थे, जबकि उनके केवल 5 नंबर आए थे. इस पर ललित ने हंसते हुए कहा कि अगर देखना ही था तो उनकी कॉपी से देख लेतीं. बातचीत के दौरान दोनों ने अपनी सहपाठी कासिमा और नेहा को भी याद किया. नेहा बाद में ललित शौकीन की पत्नी बनीं. कासिमा के बारे में दोनों ने मजाक में कहा कि वह परीक्षा के दौरान किसी को कॉपी नहीं दिखाती थीं. 

यह भी पढ़ें- IAS परी बिश्नोई के परिवार की घर वापसी, मंडी आदमपुर की दुकान नंबर 107 बना नया आशियाना

आईएएस बनने के बाद कौन-कौन सी जिम्मेदारियां मिलती हैं?

भारतीय प्रशासन‍िक सेवा की अध‍िकारी अनु कुमारी ने बताया कि आईएएस अधिकारी का करियर आमतौर पर असिस्टेंट कलेक्टर (अंडर ट्रेनिंग) के रूप में शुरू होता है. इसके बाद सब-कलेक्टर, जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट जैसी जिम्मेदारियां मिलती हैं. आगे चलकर राज्य की राजधानी या केंद्र सरकार में सचिव स्तर तक की जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि नेताओं द्वारा बनाई गई नीतियों को धरातल पर लागू करने की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होती है. यही कारण है कि प्रशासनिक सेवा देश की शासन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती है. 

यह भी पढ़ें-  IAS अनु कुमारी ने तिरुवनंतपुरम को अनोखे अंदाज में कहा अलविदा, जान‍िए ट्रांसफर की पूरी कहानी

Featured Video Of The Day
Dhanteras पर टूटे सारे रिकॉर्ड! कारोबार 7 लाख करोड़ के पार!
Topics mentioned in this article
IAS
Education
Harayana
Success Story

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं