विज्ञापन

HPBOSE 12th Result: कांगड़ा के अंशित कुमार ने राज्य में किया टॉप, शेयर किया सफलता का मंत्र

हिमाचल प्रदेश कक्षा 12 वीं में PM SHRI गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अंशित कुमार ने 99.2 प्रतिशत के साथ शानदार प्रदर्शन किया है. कांगड़ा जिले के रहने वाले अंशित कुमार ने अपनी सफलता का मंत्र भी शेयर किया और बताया कि कैसे उन्होंने इतने अच्छे अंक बोर्ड एग्जाम में हासिल किए हैं.

HPBOSE 12th Result: कांगड़ा के अंशित कुमार ने राज्य में किया टॉप, शेयर किया सफलता का मंत्र
अंशित कुमार ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने टीचर और माता पिता को दिया. 

Himachal 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12 का रिजल्ट जारी कर दिया था. इस साल कुल पास प्रतिशत 92.02 रहा है. इस साल परीक्षा के लिए कुल 81,417 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 74,637 सफलतापूर्वक पास हुए हैं. वहीं राज्य के कांगड़ा जिले के अंशित कुमार ने राज्य में टॉप किया है. अंशित कुमार पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं. उन्होंने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 99.2 प्रतिशत यानी 500 में से 496 अंक हासिल किए हैं. हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के टॉपर अंशित कुमार से NDTV ने खास बात की. इस दौरान अंशित कुमार ने अपनी सफलता का मंत्र शेयर किया और बताया कि किस तरह से वो ये अंक हासिल करने में कामयाब हुए हैं. अंशित कुमार की बताई गई टिप्स की मदद से कोई भी बच्चा एग्जाम में अच्छे नंबर हासिल कर सकता है.

अंशित कुमार का सफलता का मंत्र

अपनी सफलता का मंत्र बताते हुए अंशित कुमार ने कहा कि अच्छे नंबर हासिल करने का एक ही मंत्र है और वो अच्छे से मेहनत करना. मेहनत के दम पर ही अच्छे अंक एग्जाम में हासिल किए जा सकते हैं. इसके अलावा हर छात्र को अपना एक पढ़ाई का टाइम टेबल भी बनाना चाहिए. इसी टाइम टेबल को फॉलो करना चाहिए. खुद के बनाए गए टाइम टेबल को अच्छे से फॉलो करने पर सफलता जरूर मिलती है.

अच्छे नंबर लाने के लिए कोचिंग कितनी जरूर है?

कई छात्र ऐसे सोचते हैं कि कोचिंग के बिना अच्छे नंबर नहीं हासिल किए जा सकते हैं. इस सोच को अंशित कुमार ने गलत साबित करके दिखाया है. अंशित कुमार ने बताया कि उन्हें खुद से पढ़ाई करके ये सफलता हासिल की है. उन्होंने किसी भी तरह की कोचिंग नहीं ली. बच्चों को एक संदेश देते हुए अंशित कुमार ने कहा कि मैंने सरकारी स्कूल से पढाई की है, निजी स्कूल कुछ नहीं होते हैं, अगर मेहनत से पढ़ाई की जाए तो कोचिंग के बिना भी अच्छे नंबर हासिल कर सकते हैं.

आगे जाकर क्या करियर चुनना चाहते हैं

अंशित कुमार ने कहा कि वो देश की सेवा करना चाहते हैं, उनका आगे का लक्ष्य UPSC एग्जाम को क्रैक करते हुए IAS ऑफिसर बनने का है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com