विज्ञापन

UP Board Result 2026: रोल नंबर डालकर इस नंबर पर कर दें SMS, आ जाएगा रिजल्ट, नहीं पड़ेगी इंटरनेट की जरूरत

UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड हाई स्कूल का रिजल्ट बिना इंटरनेट SMS से कैसे चेक करें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप सबसे आसान और तेज तरीका.

UP Board Result 2026: रोल नंबर डालकर इस नंबर पर कर दें SMS, आ जाएगा रिजल्ट, नहीं पड़ेगी इंटरनेट की जरूरत
बिना इंटरनेट SMS से रिजल्ट देखने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस.

UP Board 10th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइट्स पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है. ऐसे में सर्वर डाउन होने या इंटरनेट न होने की स्थिति में छात्र अक्सर परेशान हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप एक SMS के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं? जी हां, यह तरीका सबसे आसान है. देखने का तरीका हम आपको यहां पर स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं.

बिना इंटरनेट SMS से रिजल्ट देखने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है या इंटरनेट काम नहीं कर रहा है, तो घबराएं नहीं. इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • अपने मोबाइल का Message App खोलें.
  • नया मैसेज (New Message) टाइप करें.
  • मैसेज में लिखें- UP10/12 <Space> Roll_Number (उदाहरण के लिए, अगर आपका रोल नंबर 1234567 है, तो लिखें UP101234567). ऐसे ही 12 वीं के लिए -UP12 <Space> Roll_Number (उदाहरण के लिए, अगर आपका रोल नंबर 1234567 है, तो लिखें UP121234567).
  • अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें.
  • कुछ ही सेकंड्स में आपका रिजल्ट (सब्जेक्ट वाइज नंबर और पास/फेल स्टेटस) आपके फोन पर SMS के रूप में आ जाएगा.

वेबसाइट पर रिजल्ट कैसे देखें?

अगर इंटरनेट उपलब्ध है, तो आप इन आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं:

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in

क्यों है यह तरीका सबसे बेस्ट?

रिजल्ट के दिन लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट लॉगिन करते हैं, जिससे साइट क्रैश होने का डर रहता है. SMS सुविधा न केवल तेज है, बल्कि इसके लिए किसी हाई-स्पीड डेटा की भी जरूरत नहीं पड़ती. छात्र इस मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Board 10th Result 2026, UPMSP Class 10 Result, Check UP Board Result Via SMS, How To Check UP Board Result Without Internet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com