विज्ञापन

Gujarat Board Class 10 Result 2026: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 83.86 प्रतिशत बच्चे हुए पास

GSEB Board 10th Result 2026: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) आज सुबह 8 बजे कक्षा 10 का रिजल्ट जारी कर दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए रिजल्ट को जारी किया गया है. इस साल करीब 9 लाख के करीब बच्चों ने ये परीक्षा दी है.

Gujarat Board Class 10 Result 2026:  गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 83.86 प्रतिशत बच्चे हुए पास
पिछले साल, 7 लाख से ज़्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 83.08% पास हुए थे.

Gujarat Board Class 10 Result 2026: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आज सुबह 8 बजे कक्षा 10 (SEB SSC 2026) का रिज़ल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल  83.86 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. गुजरात के प्राथमिक, माध्यमिक और वयस्क शिक्षा मंत्री प्रद्युमन वाजा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिज़ल्ट जारी किया है. छात्र अपना स्कोरकार्ड कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा  WhatsApp और SMS सेवाओं के जरिए भी रिजल्ट को चेक किया जा सकता है. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने छह अंकों वाले सीट नंबर की जरूरत होगी.

कैसे चेक करें रिजल्ट? 

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाएं.
  2. "SSC-2026 Exam Result" का लिंक यहां पर एक्टिव हो गया है. इसपर क्लिक कर दें. 
  3. अपना छह अंकों का सीट नंबर डालें.
  4. "Go" पर क्लिक करें.
  5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

 WhatsApp नंबर 6357300971 पर छात्र अपना एग्ज़ाम सीट नंबर भेजकर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

GSEB SSC परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों हर विषय मिलाकर और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. जो छात्र एक या दो विषय में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) परीक्षा में बैठने का मौका गिया जाएगा. जो कि जून 2026 के आखिरी हफ़्ते में होगे. 

9 लाख से अधिक छात्रों ने दी है परीक्षा

गुजरात बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं में लगभग 15,27,724 छात्र शामिल हुए थे. ये परीक्षा पूरे राज्य में 1,701 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं.  2026 में GSEB SSC कक्षा 10 की परीक्षाओं के लिए लगभग 9,07,175 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था. पिछले साल, 7 लाख से ज़्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 83.08% पास हुए थे.

गुजरात बोर्ड HSC (कक्षा 12) और GUJCET के परिणाम 4 मई, 2026 को घोषित किए गए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com