विज्ञापन

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 24 छात्र पहुंचे जर्मनी-जापान, APAL प्रोग्राम से मिलेगी विदेशी ट्रेनिंग और Stipend

APAL प्रोग्राम के तहत छात्रों को जर्मनी में डुअल वोकेशनल ट्रेनिंग, इंडस्ट्री एक्सपोजर और मंथली स्टाइपेंड मिलेगा. वहीं कुछ छात्रों को जापान और जर्मनी की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में स्कॉलरशिप और एडमिशन का अवसर भी मिला है.

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 24 छात्र पहुंचे जर्मनी-जापान, APAL प्रोग्राम से मिलेगी विदेशी ट्रेनिंग और Stipend
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सीएम श्री (CM SHRI) छात्रों के दूसरे बैच को रवाना किया और उनके जाने से पहले बच्चों से बातचीत  भी की.

दिल्ली सरकार ने 24 स्टूडेंट्स को जर्मनी और जापान पढ़ने के लिए भेजा है. राज्य सरकार ने इन स्टूडेंट्स को APAL प्रोग्राम और कई इंटरनेशनल स्कॉलरशिप स्कीम के तहत भेजा है. दिल्ली सरकार ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया एकाउंट एक्स  (X) पर इस प्रोग्राम की जानकारी दी है. राज्य सरकार ने कहा है कि सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए ग्लोबल मौकों के नए रास्ते खुल रहे हैं. दिल्ली सरकार के 'स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस' (SoSE) के 24 छात्रों का दूसरा बैच जर्मनी और जापान के इंटरनेशनल एजुकेशनल टूर के लिए रवाना हो गया है."

हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

सरकार ने आगे कहा कि APAL प्रोग्राम के तहत, छात्रों को जर्मनी में डुअल वोकेशनल ट्रेनिंग, क्लासरूम लर्निंग, इंडस्ट्री का अनुभव और हर महीने स्टाइपेंड पाने का मौका मिलेगा." 

बता दें कि शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सीएम श्री (CM SHRI) छात्रों के दूसरे बैच को रवाना किया और उनके जाने से पहले बच्चों से बातचीत  भी की. उन्होंने छात्रों शुभकामनाएं दीं और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया. इस दौरान मंत्री ने कहा, "दिल्ली का भविष्य दुनिया को जानने-समझने के लिए तैयार है."

क्या है APAL प्रोग्राम

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार का APAL एजुकेशन प्रोग्राम जर्मनी के साथ एक इंटरनेशनल पार्टनरशिप है, जो सरकारी स्कूलों के छात्रों को डुअल वोकेशनल ट्रेनिंग देता है. यह सरकारी स्कूलों के चुने हुए 12वीं पास छात्रों को जर्मनी में 3 से 3.5 साल की टेक्निकल ट्रेनिंग और वर्क प्रोग्राम पूरा करने का मौका देता है.

जर्मनी जाने वाले छात्र वहां के डुअल वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे. रिपोर्ट में कहा गया है कि जर्मन भाषा और इंटरकल्चरल ट्रेनिंग पूरी करने के बाद, वे दो से साढ़े तीन साल के प्रोग्राम में शामिल होंगे, जिसमें क्लासरूम एजुकेशन के साथ-साथ पेड इंडस्ट्री ट्रेनिंग और हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा.

कौन सी स्कॉलरशिप मिली

बयान में कहा गया है कि APAL प्रोग्राम के अलावा, दो छात्रों को जापान के फुकुओका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हायर स्टडीज के लिए स्कॉलरशिप मिली है, एक छात्र को जर्मनी की RWTH आचेन यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिला है, और दो अन्य छात्रों को जापान सरकार की MEXT स्कॉलरशिप मिली है.

पिछले साल 14 इसबार 24

ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, APAL (Ausbildung Programm fur Auszubildende in Deutschland) प्रोग्राम ने दिल्ली सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई और वोकेशनल ट्रेनिंग के मौके बढ़ाए हैं. पिछले साल, इस प्रोग्राम के तहत 14 छात्र जर्मनी गए थे, जबकि इस साल यह संख्या बढ़कर 24 हो गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com