विज्ञापन

दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में एडमिशन की लिस्ट 31 मई को होगी जारी, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

Delhi CM Shri Schools Admission: द‍िल्‍ली सीएम श्री स्‍कूलों में एडमिशन के लिए लिस्‍ट 31 मई को जारी होगी. सीएम श्री स्कूलों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा ली गई है, जिसकी लिस्‍ट जारी होने का अभिभावक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में एडमिशन की लिस्ट 31 मई को होगी जारी, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

Delhi CM Shri Schools Admission: द‍िल्‍ली सीएम श्री स्‍कूलों में एडमिशन के लिए लिस्‍ट 31 मई को जारी होगी. सीएम श्री स्कूलों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा ली गई है, जिसकी लिस्‍ट जारी होने का अभिभावक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लिस्‍ट जारी होने के बाद एडमिशन के लिए किन दस्‍तावेजों की जरूरत होगी, जानें. 

Delhi CM Shri School में एडमिशन के लिए दस्‍तावेज

दिल्‍ली के सीए श्री स्कूल राजधानी में सरकारी शिक्षा की तस्वीर बदलने का वादा कर रहे हैं. एडमिश्‍न के लिए इन दस्‍तावेजों की जरूरत पड़ सकती है, इन्‍हें अभी से तैया रखें- 

- जन्‍म प्रमाण पत्र 

- पिछले स्‍कूल का टीसी 

- बच्‍चे का आधार कार्ड

- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो तो)

- दिव्‍यांग प्रमाण पत्र (अगर लागू हो तो)

- आय का सर्टिफिकेट या बीपीएल या राशन कार्ड (अगर लागू हो तो)

- 2 पासपोर्ट साइज फोटो

- दिल्‍ली का नागरिक होने का प्रमाण पत्र जैसे बिजली बिल, वोटर आईडी या राशन कार्ड 

IIT Delhi में प्रवेश लेने के बाद मेधावी छात्रों को Scholarshipके साथ कौन-कौन सी मिलती है सुविधाएं?

सीएम श्री स्कूल में क्‍या होगा खास 

CM श्री स्कूलों में बच्‍चों को आधुनिक तरीकों से पढ़ाया जाएगा. स्मार्ट क्लासरूम होंगी, जो AI से लैस होंगी. लैब और रोबोटिक्स लैब होंगी. लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होंगे. दिव्यांग बच्चों के लिए खास क्लासरूम और करियर काउंसलिंग की सुविधा होगी. 

कैसे मिलेगा एडमिशन 

जहां सामान्य सरकारी स्कूलों में पड़ोस के बच्चों को सीधे दाखिला मिलता है, वहीं CM श्री स्कूलों में केवल परीक्षा पास करने वाले चुनिंदा बच्चों को ही जगह मिलती है. दिल्ली के 75 में से 33 CM श्री स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के लिए दाखिला 'मेरिट' यानी योग्यता के आधार पर होता है. जिसके लिए 'CM श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट' नाम की प्रवेश परीक्षा का आयोजन होता है. केवल वही छात्र इसके योग्य होते हैं, जो दिल्ली के निवासी हैं और दिल्ली के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ रहे हैं.

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi CM Shri Schools Admission, Delhi CM SHRI Schools Admission Date, Delhi CM SHRI Schools Admission Open, Delhi CM Shri Schools, Delhi CM Shri Schools Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com