विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2025

CUET UG Final Answer Key 2025: सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की जारी, cuet.nta.nic.in इस लिंक से करें डाउनलोड

CUET UG Final Answer Key 2025: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर दिया गया है.

CUET UG Final Answer Key 2025: सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की जारी, cuet.nta.nic.in इस लिंक से करें डाउनलोड
नई दिल्ली:

CUET UG Final Answer Key 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल cuet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स अपने नंबरों का मिलान कर सकते हैं. उम्मीदवारों की ओर से प्रोविजल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के बाद ऑब्जेक्शन विंडो 17 जून रात लेकर 20 जून तक ओपने की गई थी.

 CUET UG 2025 Final Answer Key Direct Link

इस दिन हुई थी परीक्षा

आंसर-की विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया गया है. विषय एक्सपर्ट के अनुसार ही फाइनल आंसर की तैयार किया गया है और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा. एनटीए की ओर से यूजी परीक्षा का आयोजन 13 मई  से 3 जून 2025 तक किया गया था. हालांकि इसके बाद एनटीए की ओर से अकाउंटेंसी/बुक कीपिंग परीक्षा जो पहले 13 और 16 मई 2025 को हुई थी. वहीं तमिल और उर्दू परीक्षा (शिफ्ट-2) 4 जून को आयोजित की गई थी. 

CUET UG Final Answer Key 2025: ऐसे करें आंसर-की डाउनलोड

  • स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा.
  • सीयूईटी यूजी परीक्षा फाइनल आंसर की 2025 पर क्लिक करें.
  • इसके बाद नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर फाइनल आंसर की आ जाएगी.
  • अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें.
  • CUET UG 2025 परीक्षा की फाइनल आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं.
     

ये भी पढ़ें-RRB NTPC Answer Key 2025: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा का आंसर-की आज होगा जारी, डायरेक्ट लिंक  

लेखक के बारे में
img
प्रिया गुप्ता
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CUET UG, CUET UG 2025, CUET UG Registration, CUET UG Result Date, Cuet Ug 2022 Exam Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com