विज्ञापन
This Article is From May 02, 2025

CUET UG Exam 2025: 8 मई से सीयूईटी यूजी परीक्षा शुरू, जानें कब आएगा एग्जाम सिटी स्लिप, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

CUET UG City Slip:एनटीए की ओर से जल्द ही सिटी स्लिप जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स जिन्होंने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है वे अप्लाई कर सकते हैं.

CUET UG Exam 2025: 8 मई से सीयूईटी यूजी परीक्षा शुरू, जानें कब आएगा एग्जाम सिटी स्लिप, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
नई दिल्ली:

CUET UG Exam 2025 City Slip: सीयूईटी यूजी की परीक्षाएं 8 मई से शुरू होने वाली हैं. ऐसे में स्टूडेंट्स सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. एडमिट कार्ड से पहले सिटी स्लिप  जारी किया जाएगा, ताकि स्टूडेंट्स एग्जाम सेंटर की जानकारी पहले ही जान लें और अपनी ट्रैवल की तैयारी कर सके. सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए जो उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं वे  आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सिटी स्लिप जारी कर सकेंगे. 

8 मई से शुरू होगी परीक्षा

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा. सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन 8 मई से शुरू होगा और 1 जून 2025 तक किया जाएगा. सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन कम्प्यूटर बेस्ड मोड (CBT) मोड में होगा. सीयूईटी यूजी परीक्षा में तीन सेक्शन होंगे. सेक्शन 1 में लैंग्वेज होगी. सेक्शन 2 में डोमेन स्पेशल सब्जेक्ट होंगे. सेक्शन 3 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट होगा.

 सीयूईटी यूजी एग्जाम पैर्टन (CUET UG Exam Pattern)

परीक्षा में हर एक टेस्ट पेपर में उम्मीदवारों से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे. सभी सवाल एमसीक्यू होंगे. एग्जाम के लिए स्टूडेंट्स को 60 मिनट दिया जाएगा. हर सही आंसर के लिए स्टूडेंट्स को  5 नंबर दिए जाएंगे. गलत आंसर देने पर 1 नंबर काट लिए जाएंगे क्योंकि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है तो स्टूडेंट्स सोच-समझ कर जवाब दें. बिना अटेंप्ट वाले सवालों के नंबर नहीं दिए जाएंगे न ही नेगेटिव मार्किग होगी.हर एक टेस्ट पेपर का कुल अंक 250 होगा.

ये भी पढ़ें-Odisha Board 10th Result 2025: BSE ओडिशा बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज शाम 4 बजे, ऐसे करें चेक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CUET UG, CUET UG 2025 Dates, CUET UG 2025, CUET UG 2025 Apply, CUET UG 2025 Application Fee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com