विज्ञापन

CUET 2026 एग्जाम: दिल्ली के कुछ केंद्रों में बदला गया टाइम, नोएडा के एक सेंटर में परीक्षा कैंसल

CUET UG 2026 परीक्षा आज कुछ केंद्रों पर देरी से शुरू हुई है. टेक्निकल गड़बड़ी के कारण परीक्षा देने आए छात्रों को काफी इंतजार करना पड़ा. हालांकि टेक्निकल गड़बड़ी ठीक होने के बाद परीक्षा को शुरू कर दिया गया. लेकिन इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की.

CUET 2026 एग्जाम: दिल्ली के कुछ केंद्रों में बदला गया टाइम, नोएडा के एक सेंटर में परीक्षा कैंसल
CUET UG 2026 एग्जाम आज देशभर में हो रहा है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित होनेवाली CUET UG 2026 परीक्षा आज कुछ केंद्रों पर देरी से शुरू हुई है. टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से कुछ सेंटर्स पर CUET UG 2026 परीक्षा तय समय पर शुरू नहीं हो सकी है. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि जिन भी केंद्रों पर तकनीकी कारणों से देरी हुई है, वहां के छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जा रहा है. साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों और अभिभावकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है. इसके साथ ही दोपहर के सत्र के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है.

सुबह की शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9:00 बजे से शुरू होना था. परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे के बाद एंट्री बंद कर दी गई थी. लेकिन एग्जाम समय पर शुरू नहीं हो सका. बताया जा रहा है कि एग्जाम शुरू होने में कम से कम 1 घंटे की देरी हुई है. छात्र कंप्यूटर स्क्रीन के सामने घंटे तक बैठे रहे.

अब कितने बजे होगी दूसरी शिफ्ट की परीक्षा

पहली शिफ्ट की परीक्षा में देरी होने का असर दूसरी शिफ्ट में होने वाली परीक्षा पर भी पड़ा है.  NTA ने दूसरी शिफ्ट का समय बदल दिया गया है. नए शेड्यूल के अनुसार दूसरी शिफ्ट के उम्मीदवारों की एंट्री परीक्षा केंद्र पर दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी. जबकि परीक्षा शाम 4:00 बजे शुरू होगी. पुराने शेड्यूल के मुताबिक दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शुरू होनी थी.

उम्मीदवारों ने की नारेबाजी

जानकारी के अनुसार सुबह के सत्र के उम्मीदवारों को पेपर पूरा करने के लिए पूरा समय दिया जा रहा है, और वे इसे पूरा करने के बाद ही बाहर निकल सकते हैं. वहीं एग्जाम में देरी होने के कारण कुछ केंद्रों के बार उम्मीदवारों ने जमकर नारे बाजी भी की.

NTA की ओर से आए बयान के अनुसार परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी मेसर्स टीसीएस (TCS) की तकनीकी खराबी की वजह से एग्जाम में देरी हुआ है. सर्वर में दिक्कत आने के कारण क्वेश्चन पेपर अपलोड नहीं हो पा रहे थे.

नोएडा के एक सेंटर में एग्जाम कैंसल

तकनीकी खराबी के कारण नोएडा के एक सेंटर मे एग्जाम कैंसल हो गया है. जानकारी अनुसार अभी तक परीक्षा शुरू नहीं हो पाया है. सेक्टर 64 आदर्श परीक्षा केंद्र पर छात्र परेशान दिखे. वहीं अब दूसरी पाली की परीक्षा शाम 4 बजे शुरू होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com