CBSE Orientation Programme: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) स्कूल टीचर और प्रिसंपल के लिए CUET ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन करने जा रहा है. जिससे स्टूडेंट्स को सीयूईटी एडमिशन से संबंधित कोई कंफ्यूजन या परेशानी न हो. ओरिएंटेशन कार्यक्रम 17 अप्रैल, 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम ऑडिटोरियम, CBSE कार्यालय, सेक्टर 23, द्वारका, नई दिल्ली- 1100765 में होगा. इस प्रोग्राम में छात्रों को बेहतर सहायता प्रदान करने के लिए प्रिंसिपलों और काउंसलरों को CUET पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न और विश्वविद्यालय प्रवेश दिशा-निर्देशों के बारे में बताया जाएगा.
छात्रों को मिल सके सही करियर गाइडलाइन
करियर एंबिशन को देखते हुए सबजेक्ट का सलेक्शन करना छात्रों का मार्गदर्शन करने के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे. स्टडी योजनाओं और सोर्सेस का सही इस्तेमाल कैसे करें और एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन कैसे करें. CUET से संबंधित छात्रों के मन में जो भी सवाल होंगे और भी करियर की टेंशन होगी उसे दूर करने के लिए के लिए प्रिंसिपलों और काउंसलरों को ट्रेनिंग देना होगा. छात्रों को परीक्षा से संबंधित तनाव से निपटने में मदद करने के लिए कॉम्यूनिकेशन स्किल बढ़ाएं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इच्छुक प्राचार्यों और परामर्शदाताओं को नीचे दिए गए Google फॉर्म के जरिए से पंजीकरण करना होगा.https://docs.google.com/forms/d/1YS7UNhnelCuUv04w2bHQMV471YEp-iEnAkVbm3YTsvo/edit
CUET परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बंद हो चुकी है
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने भारत में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) एडमिशन लेने के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की शुरुआत की है. CUET UG परीक्षा संभावित रूप से 8 मई, 2025 से 1 जून, 2025 तक निर्धारित है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बंद हो चुकी है. जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे.
CUET (UG) पूरे भारत में केंद्रीय विश्वविद्यालयों, भाग लेने वाले राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए एकल-खिड़की अवसर प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाता है. यह परीक्षा 13 भारतीय भाषाओं अर्थात् अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं