विज्ञापन

दिमाग पर लगाओ जोर और बताओ: वो कौन सी चीज है, जिसे खाने के लिए खरीदते हैं पर खाया नहीं जाता ?

यूपीएससी जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम में ट्रिकी सवाल पूछ जाते हैं. ये सवाल सुनने में मुश्किल लगते हैं, लेकिन ध्यान से अगर इन्हें सुना जाए तो आसानी से इनका आंसर दिया जा सकता है. कॉम्पिटिटिव एग्जाम में पूछे जाने वाले कुछ सवाल आज हम आपसे पूछने वाले हैं. देखते हैं, आप इनका जवाब दे सकते हैं कि नहीं.

दिमाग पर लगाओ जोर और बताओ: वो कौन सी चीज है, जिसे खाने के लिए खरीदते हैं पर खाया नहीं जाता ?
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में अक्सर ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं.

Competitive Exam Interview Questions with Answer: UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम (CSE) को पास करना काफी मुश्किल होता है. कई बार उम्मीदवार प्रीलिम्स (ऑब्जेक्टिव) और मेन्स (डिस्क्रिप्टिव) परीक्षा को तो पास कर लेते हैं, लेकिन पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) में फेल हो जाते हैं. पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) में काफी ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं. इन सवालों का जवाब देना किसी के बस की बात नहीं है. आज हम आपसे कुछ ऐसे ही सवाल पूछने जा रहे हैं. सुनने में ये सावल बेहद ही सरल लगते हैं, लेकिन इनका जवाब देना इतना आसान नहीं होता है. तो आइए आप भी अपने दिमाग पर जोर लगाकर नीचे बताए गए सवालों के जवाब दीजिए.

पहला सवाल: वो कौन सी चीज है जिसे खाने के लिए खरीदते हैं पर खाया नहीं जाता?

जवाब: थाली

सवाल: आप एक हाथ से हाथी को कैसे उठा सकते हैं?

जवाब: आपको ऐसा कोई हाथी नहीं मिलेगा जिसके हाथ हों

सवाल: क्या आप सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार शब्द का उपयोग किए बिना लगातार तीन दिनों के नाम बता सकते हैं?

उत्तर: कल, आज और कल

सवाल: 8 को 8 बार लिखने से 1000 कैसे आएगा?

जवाब: 888 + 88 + 8 + 8 + 8 = 1000

आखिर क्यों कॉम्पिटिटिव एग्जाम में ऐसे सवाल पूछे जाते हैं?

यूपीएससी जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम में ऐसे ट्रिकी सवाल पूछने का मकसद  मनोवैज्ञानिक कारण होता है. बोर्ड किताबी जानकारी के अलावा आपकी सोच कितनी तेज है, ये देखना चाहता है. बोर्ड ये भी देखता है कि कठिन या अजीब स्थिति में आप कितना सकारात्मक और शांत रहकर जवाब देते हैं. चीजों को समझने की कितनी काबलियत है.

ये भी पढ़ें- सक्‍सेस पर रतन टाटा की 5 बातें, 'जीतने का एक ही तरीका है...'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com