सुप्रीम कोर्ट में ही करवाएंगे इंग्लिश का एग्जाम, 30 नंबर लाकर दिखाओ...CJI ने ऐसे ली याचिकाकर्ता की क्लास

Supreme Court Hearing: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता से कई बार पूछा कि ये याचिका किससे लिखवाई है, उसने बताया कि खुद उसने ये याचिका लिखी है. इसके बाद सीजेआई ने उसकी पढ़ाई को लेकर सवाल किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Supreme Court Hearing

Supreme Court Hearing: देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में रोजाना कई याचिकाएं आती हैं और इन पर सुनवाई भी होती है. इनमें से कुछ याचिकाएं ऐसी भी होती हैं, जिनका कोई मतलब नहीं होता है. ऐसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट याचिका दायर करने वाले को फटकार भी लगाता है और कई बार जुर्माना भी लगा दिया जाता है. ऐसा ही एक मामला सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की बेंच के सामने आ गया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को जमकर फटकार लगाई और उसकी याचिका को बेतुका बताया. इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने ये तक पूछ लिया कि आपने कौन से स्कूल से पढ़ाई की है और याचिका में जो अंग्रेजी लिखी गई है, वो कैसे लिख सकते हो. 

सुप्रीम कोर्ट ने दी सख्त चेतावनी

दरअसल ये याचिका जैकेट बेचने वाले एक व्यापारी ने दायर की थी, जिसमें टैक्स में कुछ छूट देने की बात कही गई थी. बार एंड बेंच के मुताबिक इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि "ऐसा लगता है याचिकाकर्ता ने किसी ऐसे व्यक्ति से याचिका लिखवाई है, जिसने एक अस्पष्ट और बेतुकी याचिका तैयार की है. इस याचिका के सुर, लहजे और इसमें उठाए गए कथित संवैधानिक सिद्धांतों को देखकर नहीं लगता कि यह याचिकाकर्ता के दिमाग की उपज हो सकते हैं, जो कि एक छोटा व्यापारी है. हम ऐसी छोटी दलील के लिए किसी जांच का आदेश नहीं दे रहे हैं, भविष्य में ऐसी याचिकाएं दायर न करने की सख्त चेतावनी देते हैं."

CJI ने कही कोर्ट में ही परीक्षा करवाने की बात

CJI सूर्यकांत: क्या आपने यह याचिका खुद लिखी है?

याचिकाकर्ता: हां, मैंने खुद लिखी है. मैं अपना फोन यहां जमा कर सकता हूं.

CJI: आपकी पढ़ाई-लिखाई कितनी है?

याचिकाकर्ता: 12वीं पास

CJI: कौन से स्कूल से?

याचिकाकर्ता: सनातन धर्म स्कूल, लुधियाना

CJI: मैं यहीं कोर्ट में एक अंग्रेजी की परीक्षा करवाऊंगा...अगर आप उसमें 30 नंबर ले आए, तब मैं इसे देखूंगा

याचिकाकर्ता: हां-हां, मैं दे सकता हूं

CJI: या तो आप सच बता दीजिए, वरना हम आप पर भारी जुर्माना लगाएंगे और जांच के आदेश देंगे

याचिकाकर्ता: आप मेरा फोन देख सकते हैं

CJI: आपने इसमें 'कॉर्पोरेट डोनर्स को फिडुशियरी रिस्क' (fiduciary risk to corporate donors) जैसी बातें लिखी हैं... इसका मतलब क्या है?

वकील: मैं याचिका का हवाला दे सकता हूं.

CJI: मैं आखिरी बार पूछ रहा हूं कि यह किस वकील ने लिखी है? आपने इसे नहीं बनाया है.

वकील: मैंने एआई (AI) टूल्स की मदद ली है. मैंने एक टाइपिस्ट को 4 जैकेट भी गिफ्ट किए थे... और उसने टाइपिंग के लिए 1000 रुपये प्रति घंटा लिए... दास सर ने.

CJI: सुप्रीम कोर्ट के टाइपिस्ट ने यह याचिका बनाई है. उस टाइपिस्ट को यहां बुलाओ.

CJI: जाओ कुछ और स्वेटर बनाकर बेचो, ये सब करोगे तो कॉस्ट देना पड़ जाएगा. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War जल्द खत्म करने के भरोसे के बाद Trump की ईरान को बड़ी चेतावनी | Strait of Hormuz