विज्ञापन
2 days ago

CBSE Board Result 2026 Declared Digilocker UMANG: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. लाखों छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर रिजल्ट जारी किया गया है. इसके अलावा छात्र UMANG ऐप या फिर डिजीलॉकर पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस बार टू बोर्ड एग्जाम के चलते जल्दी रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें. 

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'Secondary School Examination (Class X) Results 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
  • 'Submit' बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा.
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें.

CBSE 10th Result 2026 LIVE: 

2.21 लाख छात्रों ने हासिल किए 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट में 90% से ऊपर अंक पाने वाले छात्र 2.21 लाख (8.96%) हैं. वहीं 95% से ऊपर अंक 55,368 (2.24%) छात्रों ने प्राप्त किए हैं.   

विदेशों के स्कूलों का रिजल्ट

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें विदेशों के CBSE स्कूलों का पास प्रतिशत 99.10% रहा, जो पिछले वर्ष से बेहतर है.

कुल 23.16 लाख छात्र हुए पास

कुल परीक्षार्थी 24.71 लाख से अधिक, 23.16 लाख छात्र पास; कम्पार्टमेंट में 1.47 लाख से ज्यादा विद्यार्थी  

एक महीने पहले जारी हो गया रिजल्ट

इस बार रिजल्ट करीब एक महीने पहले जारी कर दिया गया है. 1.63 करोड़ से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया. 

2025 के मुकाबले कितना अच्छा रहा रिजल्ट?

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. 2025 के मुकाबले इस साल रिजल्ट थोड़ा अच्छा रहा है. पिछले साल कुल 93.66 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, वहीं इस साल ये बढ़कर 93.70 हो गया. 

CBSE Board Result 2026: ऐसा रहा दिल्ली का रिजल्ट

CBSE ने जोन वाइज रिजल्ट भी जारी किया है, साथ ही ये भी बताया है कि दिल्ली का रिजल्ट कैसा रहा है. दिल्ली में कुल 97.38% छात्रों ने बाजी मारी है. 

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) का रिजल्ट

इस श्रेणी में कुल 9,443 छात्र परीक्षा में बैठे, जिनमें से 96.24% छात्र सफल रहे . इनमें से 452 छात्रों ने 90% से अधिक और 91 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं .

लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी

लड़कियां – 94.99%  

लड़के – 92.69%  

ट्रांसजेंडर – 87.50% 

संस्थान-वार रिजल्ट

केंद्रीय विद्यालय (KV): 99.57% 

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 99.42% 

स्वतंत्र/निजी स्कूल: 93.77% 

सरकारी स्कूल: 91.43% 

मेरिट लिस्ट और ग्रेडिंग नहीं हुई जारी

बोर्ड ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है और न ही प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी (Division) आवंटित की है . हालांकि, विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष 0.1% छात्रों को योग्यता प्रमाण पत्र (Merit Certificate) दिया जाएगा .

त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा ने मारी बाजी

सीबीएसई में जोन वाइज रिजल्ट की बात करें तो त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा ने बाजी मारी है. यहां का रिजल्ट 99.79 रहा है. 

93.70 प्रतिशत रहा रिजल्ट

93.70 प्रतिशत सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास हुए हैं. पिछले साल के मुकाबले इस साल का रिजल्ट थोड़ा बेहतर रहा है. 

CBSE Result 2026: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.

होमपेज पर 'Secondary School Examination (Class X) Results 2026' के लिंक पर क्लिक करें.

अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.

'Submit' बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा.

भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.

इस नंबर पर कॉल करके चेक करें रिजल्ट

दिल्ली यूजर्स 24300699 डायल करें.

दूसरे क्षेत्रों के यूजर्स 011-24300699 डायल करें.

UMANG पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

स्टेप 1 : UMANG ऐप डाउनलोड कर खोलें.

स्टेप 2 : मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें.

स्टेप 3 : CBSE service चुनें और अपना रिजल्ट देखें.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com