विज्ञापन

TRE-4 के अलावा इन परीक्षाओं को लेकर भी बिहार में सड़कों पर उतरे छात्र, देख लीजिए पूरी लिस्ट

बिहार में बीते कुछ समय से पेपर लीक और देरी से हो रहीं परीक्षाओं समेत शिक्षा और जॉब से जुड़ें कई मुद्दों पर प्रदर्शन हो चुके हैं. ताजा मामला एग्जाम कैलेंडर में TRE-4 की परीक्षा तारीख ना होना है.

TRE-4 के अलावा इन परीक्षाओं को लेकर भी बिहार में सड़कों पर उतरे छात्र, देख लीजिए पूरी लिस्ट
बिहार में सड़कों पर क्यों उतर रहे हैं छात्र

बिहार में इस वक्त शिक्षा और नौकरी को लेकर जनता और प्रशासन के बीच जबरदस्त घमासान मचा हुआ है. बीते कुछ सालों से बार-बार हो रहे पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षा में देरी, भर्ती पर रोक, देरी से हो रही भर्ती व शिक्षा से नौकरी से जुड़े कई मुद्दों पर बिहार में छात्र नेता और अभ्यर्थी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं. हाल ही में बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) के जारी किए प्रतियोगी परीक्षाओं के अधूरे कैलेंडर को लेकर भी छात्रों में रोष नजर आया था. बिहार में इस वक्त सरकारी नौकरी को लेकर बहुत मारामारी है और सोमवार 9 फरवरी को इसे लेकर अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए थे. इस बीच जानते हैं कि बिहार के छात्र कब-कब अपने हक के लिए सड़कों पर उतरे हैं.

TRE- 4 की डेट को लेकर प्रदर्शन

हाल ही में बीपीएससी ने कई विभाग में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों का एक कैलेंडर जारी किया था, जिसमें टीचर भर्ती की परीक्षाओं के लिए भी डेट का एलान किया गया था. लेकिन कैलेंडर में TRE-4 की परीक्षा तारीख ना होने की वजह से छात्र नेता खुशबू पाठक और अभ्यर्थियों ने हंगामा खड़ा कर दिया था. फिलहाल इस मुद्दे पर गरमगरमी बनी हुई है.

एलएलबी परीक्षा नहीं होने पर हंगामा

इधर, बिहार में एलएलबी परीक्षा नहीं होने पर आक्रोशित विद्यार्थियों ने बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में हंगामा खड़ा कर दिया है. 9 फरवरी को परिसर में छात्रों ने अपने हक के लिए प्रशासन को घेरा और अपनी मांगे रखी. 2024 सेशन में अलग-अलग लॉ कॉलेजों में नामांकन लेने वाले स्टूडेंट्स का कहना है कि लगातार हो रही देरी से उनका भविष्य अधर में लटक रहा है.

CTET 2 की परीक्षा रद्द होने पर हंगामा

बीती 8 फरवरी को बिहार में दो सेंटर पर सीटेट 2 (CTET 2) की परीक्षा रद्द होने पर छात्रों ने सेंटर पर जमकर हंगामा किया. बिहार के वैशाली का मामला है, जहां केशोपुर स्थित सेंट जॉन्स एकडेमी एग्जाम सेंटर पर सीटेट पेपर 2 की परीक्षा सुबह 9.30 बजे शुरू होने वाली थी. इस सेंटर पर एक हजार से जादा अभ्यर्थी तय समय से पहुंच चुके थे. लेकिन समय बीतने के बाद भी पेपर नहीं मिले थे, तो छात्रों परेशान होने लगे. घंटों इंतजार करने के बाद छात्रों का गुस्सा फूटा और उन्होंने जमकर हंगामा काटा. हालात बिगड़ने पर पुलिस बल को मौके पर पहुंचना पड़ा.

नीट छात्रा की मौत पर हंगामा

बीती 8 फरवरी को ही बिहार की नीट छात्रा की मौत के मामले में न्याय दिलाने की मांग को लेकर परिजन और लोग जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. 'बिहार निर्भया संघर्ष समिति, दिल्ली–एनसीआर' के तहत हुए प्रदर्शन में दिल्ली-एनसीआर और बिहार से कई लोग इस प्रदर्शन में जुटे . नीट छात्रा की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में पेरेंट्स ने प्रशासन को घेरा है.

इंटर परीक्षा केंद्र पर हंगामा

बिहार के हाजीपुर के सुखदेव मुखलाल कॉलेज में इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र को लेकर छात्रों ने राज्य सरकार को घेरा. परीक्षा केंद्र से वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एजुकेशन डिपार्टमेंट की कार्यशैली और नियमों की कैसे धज्जियां उड़ाई जा रही है. यहां परीक्षा के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना और परीक्षा केंद पर जमकर हंगामा हुआ. यहां छात्रों के लिए बहुत सख्स नियम बनाए गए, जिसे लेकर छात्र भड़क उठे.

SSC परीक्षा कराने वाली कंपनी ने इस बड़े यूट्यूबर पर किया 2.5 करोड़ का केस, ये है वजह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com