20 days ago

BSEB 10th result date LIVE UPDATES 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होने वाला है. जानकारी के अनुसार आज दोपहर 1 बजे के करीब रिजल्ट घोषित किया जाएगा. राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार परिणाम जारी करेंगे. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने इसकी जानकारी दी है. इस दौरान अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी मौजूद रहेंगे.  साल 2025 में भी रिजल्ट 29 मार्च को घोषित किया गया था. वहीं इस साल भी 29 मार्च को नतीजे जारी किए जा रहे हैं. बता दें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की और से इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी. पूरे राज्य में कुल 15,12,687 छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे.

BSEB 10th Result Date LIVE UPDATES 2026 

    Mar 29, 2026 10:31 (IST)

    Bihar Board 10th Result 2026: आज जारी होगा बिहार 10वीं कक्षा का रिजल्ट

    Bihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. दोपहर 1:15 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा.

    Mar 29, 2026 08:40 (IST)

    Bihar Board Result 2026: Blockchain Technology से जारी हो रहा है बिहार बोर्ड रिजल्ट, जानिए क्या है ये

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2026 के नतीजों में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का यूज कर रहा है. बिहार बोर्ड अब देश का पहला बोर्ड बन गया है जिसने अपनी परीक्षा प्रणाली और रिजल्ट मैनेजमेंट में 'ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी' (Blockchain Technology) को पूरी तरह से लागू कर दिया है. ऐसे में आइए समझते हैं क्या है ये टेक्नोलॉजी और इससे क्या पड़ेगा रिजल्ट पर असर

    Mar 29, 2026 07:18 (IST)

    Bihar Board 10th Result 2026: क्या रहा पिछले सालों का ट्रेंड

    Bihar Board 10th Result 2026:  पिछले सालों का ट्रेंड देखा जाए तो बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आमतौर पर मार्च का आखिरी हफ्ते में जारी कर देता है.

    Mar 28, 2026 21:21 (IST)

    BSEB Bihar Board 10th Result 2026 LIVE Updates : Blockchain Technology का बिहार बोर्ड रिजल्ट पर कैसा पड़ेगा असर

    What is Blockchain Technology - क्या है ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी? 

    ब्लॉकचेन को आप एक ऐसी 'डिजिटल डायरी' समझ सकते हैं, जिसमें एक बार कुछ लिख दिया जाए तो उसे न तो मिटाया जा सकता है और न ही बदला जा सकता है. इसमें डेटा के छोटे-छोटे 'ब्लॉक्स' होते हैं जो एक-दूसरे से एक अटूट 'चेन' के जरिए जुड़े होते हैं.

    बिहार बोर्ड को इससे क्या फायदा हुआ?

    • जालसाजी पर लगाम - Tamper-Proof
    • तुरंत वेरिफिकेशन - Instant Verification
    • डेटा रहेगा सेफ - Data Safety

    Advertisement
    Mar 28, 2026 20:05 (IST)

    Bihar Board Result 2026 LIVE : पिछले साल कहां से निकले थे सबसे ज्यादा मैट्रिक टॉपर?

    समस्तीपुर (1)

    पश्चिम चंपारण (1)

    भोजपुर (1)

    बक्सर (2)

    जमुई (2)

    मुंगेर (2)

    बांका (3)

    बांका (3)

    रोहतास (3)

    अररिया (3)

    जमुई (3)

    Mar 28, 2026 19:19 (IST)

    Bihar Board 10th Result 2026 LIVE UPDATES : biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com पर Active होगा Result

    Bihar Board 10th Result 2026 का Link जल्द ही official website, biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर एक्टिव किया जाएगा. रिजल्ट जारी होते ही छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं. 

    Advertisement
    Mar 28, 2026 17:04 (IST)

    Bihar Board 10th Result 2026 LIVE UPDATES : बिहार में रिजल्ट से पहले ही 10वीं के टॉपर्स को मिल रहा Alert

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी)  ने 23 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें छात्राओं ने बाजी मारी थी. अब कुछ ही दिन में 10वीं का रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है. इसी बीच बोर्ड की तरफ से टॉपर्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जा रहा है, यानी जो छात्र बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में टॉप करेंगे, उन्हें पहले ही इसका अंदाजा लग जाएगा. 

    Mar 28, 2026 15:53 (IST)

    Result Bihar Board Online 2026 LIVE UPDATES : टॉपर वेरिफिकेशन का काम लगभग हो चुका है पूरा

    रिजल्ट जारी करने से पहले बिहार बोर्ड की एक खास प्रोसेस होती है टॉपर वेरिफिकेशन. बोर्ड मुख्यालय पटना में टॉप स्कोर करने वाले छात्रों को बुलाया जाता है. वहां उनका इंटरव्यू होता है, हैंडराइटिंग का मिलान किया जाता है और उनके विषयों समझ की जांच होती है. सूत्रों के अनुसार, यह प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है या पूरी हो चुकी है. इसके तुरंत बाद बोर्ड के अध्यक्ष एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा करेंगे.

    Mar 28, 2026 15:44 (IST)

    BSEB 10th Result Live 2026 : रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?

    results.biharboardonline.com

    bsebexam.com

    interbiharboard.com

    डाउनलोड करने के स्टेप्स

    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

    होमपेज पर "BSEB Matric Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें.

    अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें.

    'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा.

    भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें.

    Featured Video Of The Day
    Women Reservation Bill पर वोटिंग के दौरान पक्ष और विरोध में कितने वोट पड़े? | Breaking News