विज्ञापन

Bihar Board Result 2026 OUT: 10वीं के बाद आपके बच्चे के लिए कौन सी स्ट्रीम होगी बेस्ट, ऐसे करें चुनाव

Bihar Board Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. अब स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आगे कौन सी स्ट्रीम चुनें. जानिए आसान तरीके से सही फैसला कैसे लें.

Bihar Board Result 2026 OUT: 10वीं के बाद आपके बच्चे के लिए कौन सी स्ट्रीम होगी बेस्ट, ऐसे करें चुनाव
आज के समय में आर्ट्स सबसे ज्यादा जरूरी और मौकों से से भरी स्ट्रीम बन चुकी है.

Bihar Board Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो चुका है और आखिरकार नतीजे जारी कर दिए गए हैं. रिजल्ट आते ही अब स्टूडेंट्स के सामने अगला बड़ा पड़ाव खड़ा है. उन्हें तय करना है कि अब आगे कौन सी स्ट्रीम चुननी है और किस दिशा में अपने भविष्य की शुरुआत करनी है. यही वो समय होता है जब एक सही फैसला बच्चे के करियर को नई दिशा दे सकता है. ऐसे में जल्दबाजी या दूसरों के कहने पर नहीं, बल्कि समझदारी से फैसला लेना बेहद जरूरी हो जाता है. तो अगर आप भी अपने फ्यूचर को लेकर कन्फ्यूज है और समझ नहीं आ रहा है कि किस स्ट्रीम का करियर क्या है, तो ये खबर आपके लिए ही है. पर यह जानने से पहले अगर अब तक आप अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पाए हैं तो एनडीटीवी की वेबसाइट पर आसानी से आप अपना बोर्ड एग्जाम रिजल्ट देख सकते हैं, जानें कैसे.

    हर स्ट्रीम का अपना इंपोर्टेंस

    10वीं के बाद साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीन मुख्य ऑप्शंस होते हैं. लेकिन इनमें से कौन सा बेहतर है, ये तय करने से पहले ये देखना जरूरी है कि बच्चे का इंट्रेस्ट किसमें है. सिर्फ नंबर देखकर फैसला लेना सही नहीं है. बच्चे की स्ट्रेंथ और उसका भविष्य का लक्ष्य ज्यादा मायने रखता है.

    साइंस कब है सही ऑप्शन

    अगर बच्चे को मैथ्स, फिजिक्स या बायोलॉजी पसंद है और वो चीजों को समझने में दिलचस्पी रखता है, तो साइंस एक अच्छा ऑप्शन है. इससे इंजीनियरिंग, मेडिकल, टेक्नोलॉजी और डिफेंस जैसे कई रास्ते खुलते हैं. खास बात ये है कि साइंस लेने के बाद आगे दूसरे फील्ड में भी जाने का मौका मिलता है.

    कॉमर्स में भी हैं बड़े मौके

    अगर बच्चे को अकाउंट्स, बिजनेस और पैसे से जुड़े विषय पसंद हैं, तो कॉमर्स सही रहेगा. इस स्ट्रीम से CA, CS, बैंकिंग, मैनेजमेंट और बिजनेस जैसे कई करियर ऑप्शन मिलते हैं. आगे चलकर B.Com, BBA और MBA जैसे कोर्स भी किए जा सकते हैं.

    आर्ट्स को बिल्कुल कम न आंकें

    आज के समय में आर्ट्स सबसे ज्यादा जरूरी और मौकों से से भरी स्ट्रीम बन चुकी है. अगर बच्चे को समाज, इतिहास या क्रिएटिव फील्ड पसंद है, तो ये बेहतरीन ऑप्शन है. इससे सिविल सर्विस, मीडिया, लॉ, टीचिंग और कंटेंट जैसे कई करियर बन सकते हैं.

    पेरेंट्स की अहम भूमिका

    इस समय माता-पिता को गाइड बनना चाहिए, दबाव नहीं डालना चाहिए. बच्चे की बात सुनें, उसे सही जानकारी दें और जरूरत हो तो एक्सपर्ट की सलाह लें. सही फैसले से ही बच्चे का भविष्य मजबूत बनता है. 

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com