विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई का सपना हुआ महंगा! स्टूडेंट वीजा फीस में 25% की बढ़ोतरी, भारतीय छात्रों पर क्या होगा असर

ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए बड़ी खबर है. ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 1 जुलाई 2026 से Student Visa (Subclass 500) की आवेदन फीस में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है.

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई का सपना हुआ महंगा! स्टूडेंट वीजा फीस में 25% की बढ़ोतरी, भारतीय छात्रों पर क्या होगा असर

ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए बड़ी खबर है. ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 1 जुलाई 2026 से Student Visa (Subclass 500) की आवेदन फीस में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है. अब अंतरराष्ट्रीय छात्रों को इस वीजा के लिए 2,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (AUD) का भुगतान करना होगा.  

अब कितनी देनी होगी वीजा फीस

नए नियमों के अनुसार 1 जुलाई 2026 से नई फीस 2,500 AUD होगी जबकि पहले स्टूडेंट वीजा (Subclass 500) की फीस 2,000 AUD
थी. वीजा फीस में 500 AUD (25%) की बढ़ोत्‍तरी की गई है. भारतीय मुद्रा में यह अतिरिक्त राशि लगभग 27,000 से 30,000 रुपये के बराबर हो सकती है. 

किन छात्रों को मिलेगी राहत

नई फीस सभी छात्रों पर एक जैसी लागू नहीं होगी. ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कुछ श्रेणियों के छात्रों के लिए विशेष छूट दी है. ASEAN (दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों) के छात्रों पर यह बढ़ी हुई फीस लागू नहीं होगी. 

साथ ही ELICOS (English Language Intensive Courses for Overseas Students) करने वाले छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 2,050 AUD रखा गया है, यानी उन्हें 2,500 AUD नहीं देने होंगे. 

इसके अलावा, विश्वविद्यालयों के कुछ डिप्लोमा और सर्टिफिकेट स्तर के पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए भी शुल्क व्यवस्था में छूट लागू होगी. हालांकि, बैचलर, मास्टर और पीएचडी जैसे डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले अधिकांश भारतीय छात्रों को 2,500 AUD की नई फीस ही देनी होगी. 

भारतीय छात्रों पर क्या होगा असर

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने वाले सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय छात्र समुदायों में भारतीय शामिल हैंं. ऐसे में वीजा फीस में 500 AUD की बढ़ोतरी से छात्रों का शुरुआती खर्च बढ़ जाएगा. 

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने क्यों बढ़ाई फीस

ऑस्ट्रेलिया सरकार के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे आवास, शिक्षा व्यवस्था और वीजा प्रणाली पर दबाव बढ़ा है. इसी वजह से सरकार छात्र वीजा प्रणाली को अधिक संतुलित और टिकाऊ बनाने के लिए फीस बढ़ाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या को नियंत्रित करने की दिशा में भी कदम उठा रही है. 

IIT कानपुर से पढ़े हैं Adobe India के फाउंडर, अब हॉस्टल बनाने के लिए दिए 10 करोड़ रुपए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia Student Visa, Australia Student Visa News, Australia Student Visa Documentation, Student Visa, Student Visa Australia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com