Anna University Result 2026: अन्ना यूनिवर्सिटी ने साल 2026 के लिए विभिन्न अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेज जैसे BSc, BCom, और BA के नतीजे घोषित कर दिए हैं. स्टूडेंट्स अब अपना स्कोरकार्ड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट coe1.annauniv.edu पर जाकर देख सकते हैं. बता दें कि ये परीक्षाएं पिछले साल अगस्त और सितंबर 2025 में आयोजित की गई थीं.
Anna University Result 2026 out : कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
- सबसे पहले अन्ना यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट coe1.annauniv.edu पर जाएं.
- फिर होमपेज पर आपको अपना 'Registration Number' डालना होगा.
- नंबर डालने के बाद 'Get Result' बटन पर क्लिक करिए.
- अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और मार्कशीट खुल जाएगी.
- इसे अच्छे से चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लीजिए.
Anna University Result 2026 out : मार्कशीट में इन बातों का रखें खास ख्याल
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इन डिटेल्स को सही से चेक करिए-
- आपका नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर
- प्रोग्राम/कोर्स का नाम
- सब्जेक्ट कोड और नाम
- Total Marks और मिले हुए अंक
- रिजल्ट का स्टेटस (Pass/Fail)
Anna University Result 2026 out : इस बात का रखें खास ख्याल
अगर आपकी मार्कशीट में नाम की स्पेलिंग या किसी और जानकारी में गलती दिखती है, तो तुरंत अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट से संपर्क करें.
Anna University Result 2026 out : MBA और MCA में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द
रिजल्ट के साथ-साथ उन छात्रों के लिए भी अपडेट है, जो आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं. अन्ना यूनिवर्सिटी 16 मार्च 2026 से TANCET (Tamil Nadu Common Entrance Test) और CEETA-PG के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रही है. बता दें कि रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है 10 अप्रैल 2026
Anna University Result 2026 out : कहां करें अप्लाई - tancet.annauniv.edu
बता दें कि TANCET के जरिए तमिलनाडु के टॉप कॉलेजों में MBA और MCA प्रोग्राम में एडमिशन मिलता है. वहीं इंजीनियरिंग के छात्र CEETA-PG के लिए फॉर्म भर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं