विज्ञापन

ऑल इंडिया बार एग्जाम आज, रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक जानें सब कुछ

एग्जाम के दौरान उम्मीदवार अपने साथ बिना किसी नोट्स या टिप्पणी वाले बेयर एक्ट्स ले जा सकते हैं. अगर किसी उम्मीदवार की किताब पर हाथ से लिखे नोट्स, कमेंट्री या हाईलाइट्स होंगे, तो उन्हें किताब को अंदर ले जाने का अनुमति नहीं होगा.

ऑल इंडिया बार एग्जाम आज, रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक जानें सब कुछ
पेपर में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे.

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) आज पूरे देश में ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 21) का आयोजन कर रहा है. ये परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगी जो कि शाम 4:30 बजे तक चलेगी. ये एग्जाम ऑफलाइन मोड यानी पेन और पेपर में होगा. ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, इस एग्जाम को पास करने के बाद ही अदालतों में वकालत करने के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस' (COP) मिलता है. लॉ ग्रेजुएट्स के लिए ये एग्जाम बेहद ही जरूरी होता है. इस एग्जाम के लिए उम्मीदवार परीक्षा हॉल में 'बेयर एक्ट्स' ले जा सकते हैं. याद रखें कि  नोट्स या गाइड बुक्स पूरी तरह बैन है. इसलिए उम्मीदवार एग्जाम हॉल के अंदर ये लेकर न जाएं. 

AIBE XXI एग्जाम से जुड़ी जानकारी

कब है एग्जाम7 जून, 2026
कितने बजे से है शुरूदोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे
परीक्षा केंद्र में तब तक मिलेगी एंट्रीदोपहर 1:15 बजे तक
कब आएगा रिजल्ट अगस्त -सितंबर के बीच
कहां होगा जारीhttps://www.allindiabarexamination.com/

परीक्षा केंद्र में क्या-क्या साथ ले जा सकते हैं

  1. एडमिट कार्ड (Admit Card)
  2. ओरिजिनल आईडी कार्ड
  3. नामांकन प्रमाण पत्र
  4. बेयर एक्ट्स (Bare Acts)
  5. पेन

इन चीजों पर पूरी तरह से है बैन

  1. मोबाइल फोन
  2. स्मार्टवॉच
  3. कैलकुलेटर
  4. ईयरफोन
  5. बैग
  6. चिट 

याद रखें कि बेयर एक्ट्स पर किसी भी तरह के हाथ से लिखे नोट्स, कमेंट्री या हाईलाइट्स न हो. एग्जाम सेंटर में एंट्री के समय किताब को अच्छए से चेक किया जाएगा. अगर किताब में किसी भी तरह के नोट पाया जाता है, तो उसे परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगा.

एग्जाम का पैटर्न 

पेपर में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. किसी भी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. इसलिए बिना डरे सभी प्रश्नों को हल करने की कोशिश करें. पासिंग मार्क्स की बात करें तो सामान्य और ओबीसी (OBC) श्रेणी के लिए न्यूनतम 45% है और एससी/एसटी (SC/ST) उम्मीदवारों के लिए 40% अंक लाना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- AIBE एग्जाम देने से पहले पढ़ लें BCI के ये सख्त नियम, वरना नहीं मिलेगी एंट्री

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com