दिल्ली बिल्डिंग हादसा: चंद सेकेंड्स में ढह गई इमारत, सामने आया खौफनाक VIDEO, 6 की मौत

दिल्ली के सैदुल्लाहजाब (महरौली) में शनिवार शाम को एक पांच मंजिला कमर्शियल इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसका एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. इस हादसे के बाद MCD ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. मौके पर NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के महरौली में पांच मंजिला इमारत अचानक कुछ सेकेंड्स में पूरी तरह ढह गई
  • इमारत गिरने का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में डर फैल गया है
  • इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है लेकिन जांच जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली के महरौली (सैदुल्लाहजाब) इलाके में पांच मंज‍िला इमारत ढहने से मृतकों की संख्या छह तक पहुंच गई है. नौ लोग घायल हैं. वहीं इमारत का माल‍िक फरार हो गया है. पुल‍िस उसकी तलाश कर रही है. उधर, एक बेहद खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. यहां शनिवार शाम को एक भारी-भरकम पांच मंजिला कमर्शियल इमारत महज कुछ ही सेकेंड के भीतर ताश के पत्तों की तरह भरभराकर जमींदोज हो गई थी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे इमारत गिरते ही चारों तरफ धूल का एक विशाल गुबार उठ खड़ा हुआ और पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई. जिस वक्त यह हादसा हुआ, सड़क पर कुछ लोग और गाड़ियां गुजर रही थीं, जिन्होंने भागकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई.

इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है. दिल्ली नगर निगम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी कार्रवाई की है और क्षेत्र के संबंधित असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. अधिकारियों पर यह कार्रवाई इलाके में अवैध निर्माण या बिल्डिंग की जर्जर स्थिति पर नजर न रखने और लापरवाही बरतने के चलते की गई है. 

वीकेंड होने के कारण कई ऑफिस बंद 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 7:44 बजे दमकल विभाग को इमारत गिरने की सूचना मिली थी. चूंकि यह एक कमर्शियल बिल्डिंग थी और इसमें कुछ ऑफिस संचालित हो रहे थे, इसलिए हादसे के वक्त वहां लोगों की मौजूदगी थी. हालांकि, वीकेंड होने के कारण कई ऑफिस समय से पहले बंद हो चुके थे, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया.

Advertisement

युद्ध स्तर पर जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग की गाड़ियां और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें मौके पर पहुंच गईं. मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए रात से ही युद्ध स्तर पर बचाव अभियान शुरू हो गया था. रेस्क्यू टीमों ने अब तक मलबे से 3 से 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही. मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका के चलते NDRF की टीम आधुनिक उपकरणों और खोजी कुत्तों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया. 

जवाबदेही तय करने में जुटा प्रशासन

MCD द्वारा AE और JE को सस्पेंड किए जाने के बाद अब इस बात की भी गहन जांच की जा रही है कि कमर्शियल गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रही इस पांच मंजिला इमारत के निर्माण में नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ था. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली में गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू

Advertisement