दिल्‍ली में DTC बस हुई बेकाबू, कई लोगों को कुचला, 3 की मौके पर ही मौत, गुस्‍साई भीड़ ने की बसों में तोड़फोड़

दिल्ली के नांगलोई नजफगढ़ रोड पर तेज रफ्तार डीटीसी बस ने राहगीरों को टक्कर मारी, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के नांगलोई नजफगढ़ रोड पर तेज रफ्तार डीटीसी बस ने सड़क पर चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी.
  • इस हादसे में ई-रिक्शा सवार और स्कूटी सवार सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
  • घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने बस में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

दिल्ली के आउटर जिले में नांगलोई नजफगढ़ रोड पर एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार डीटीसी बस ने सड़क पर चलते राहगीरों को टक्कर मार दी. इस हादसे में ई-रिक्शा सवार और स्कूटी सवार सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की. हालांकि, इलाके में माहौल अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. 

नांगलोई में लोगों को सड़क पर कुचलने वाली बस को आग के हवाले कर भी लोगों का गुस्‍सा शांत नहीं हुई. गुस्‍साई भीड़ ने इसके बाद कई दूसरी बसों को रुकवाया और उनमें तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस तरह पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया. बताया जा रहा है कि गुस्‍साई भीड़ ने 3 से 4 बसों के शीशे तोड़ दिये. इस दौरान जब पुलिस पहुंची, तब कहीं जाकर लोगों को समझाया गया. 

पुलिस ने गुस्‍साए लोगों को समझाया कि लोगों को टक्‍कर मारने वाली बस के ड्राइवर के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद लोग शांत हुए, लेकिन हादसे की जगह पर पुलिस बस को तैनात किया गया है, ताकि इलाके में शांति बनी रहे.

Featured Video Of The Day
3PM_DISCO_463655Yogi Cabinet Expansion 2026: UP में योगी कैबिनेट विस्तार का सपा पर क्या होगा असर? Akhilesh Yadav