यमुना को बचाने के लिए उमड़े दिल्लीवासी, बनाई 22 किमी लंबी मानव श्रृंखला

यमुना संसद में आए सभी लोगों ने मिलकर यमुना के साफ हो जाने तक यमुना संसद जारी रखने की हुंकार भरी. साथ ही सबने हाथ से हाथ मिलाकर यमुना को बचाने की बात कही.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
मानव श्रृंखला में सत्ता पक्ष, विपक्ष के नेता समेत बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए.
नई दिल्ली:

दिल्ली में यमुना नदी को बचाने के लिए बुलाई गई यमुना संसद में रविवार को दिल्लीवासियों की भीड़ उमड़ी. इस मौके पर यमुना नदी की अविलता और निर्मलता के लिए दिल्ली के लोगों ने 22 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई. खराब मौसम के बावजूद यमुना प्रेमी आईटीओ, वजीराबाद, कालिंदीकुंज, गीता कॉलोनी, पुराना उस्मानपुर गांव, निजामुद्दीन ब्रिज और डीएनडी के घाटों तक पहुंचे. इसमें सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठन, ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन, युवा संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए.

सभी ने मिलकर यमुना के साफ हो जाने तक यमुना संसद जारी रखने की हुंकार भरी. दिल्ली-एनसीआर के पूरे समाज ने सरकार पर नदी की अविरलता सुनिश्चित करने का जन-दबाव बनाने का दावा करते हुए अपने लिए भी ऐसे पांच कदम उठाने का संकल्प लिया, जिसका यमुना की सेहत पर बेहतरीन असर पड़ेगा.

मानव श्रृंखला में सत्ता पक्ष, विपक्ष के नेता समेत बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए. इसमें दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती प्रमुख थे. सबने हाथ से हाथ मिलाकर यमुना को बचाने की बात कही.

यह भी पढ़ें -
-- जादू के करतब दिखाकर पैसा जुटाएंगे लेकिन जोधपुर की जनता को निराश नहीं होने देंगे : CM गहलोत
-- Odisha Train Accident: अनुराग ठाकुर ने विपक्ष से कहा- क्या इस दुख की घड़ी में भी राजनीति करेंगे?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के हमले से गुस्से में Middle East के 12 मुस्लिम देश! | Iran War News | Trump
Topics mentioned in this article