दिल्ली में मौसम ने फिर ली करवट, कई इलाकों में तेज बारिश के साथ गिरे ओले

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया था, जिसमें दिल्ली में ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली में मंगलवार को गरज के साथ बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई, जिससे मौसम में बदलाव आया
  • मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसमें ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना जताई गई थी
  • बारिश के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह के समय 69 दर्ज की गई, जो संतोषजनक श्रेणी में आती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है. सुबह से धूप-छांव के बाद दोपहर को राजधानी के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हुई. कुछ जगहों पर आले भी पड़े. द्वारका से दिल्ली के कई स्थानों से बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की तस्वीरें भी सामने आई है.

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया था, जिसमें दिल्ली में ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया था.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ‘ऑरेंज अलर्ट' का मतलब है ‘‘सतर्क रहें'', जो प्रतिकूल मौसम की संभावना को दर्शाता है.

देर रात गरज के साथ बारिश

इससे पहले राजधानी में सोमवार देर रात भी गरज के साथ बारिश हुई  थी. मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीरी गेट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी और लाजपत नगर सहित दिल्ली के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने के साथ बारिश होने का अनुमान है, जिसमें हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

Advertisement

मौसम विभाग ने कहा कि बुराड़ी, मॉडल टाउन, दिल्ली विश्वविद्यालय, पटेल नगर, वसंत विहार, आर के पुरम, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू और आयानगर जैसे कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, हल्की गरज और बिजली गिरने का अनुमान है. साथ ही हवा की गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है.

Advertisement

बारिश के बाद एक्यूआई में भी सुधार

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान के 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. साथ ही वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में सुधार के साथ सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 69 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक' श्रेणी में आता है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' माना जाता है.

ये भी पढ़ें: क्या होता है सुपर अल नीनो? जिसे लेकर भारत में बजी खबरे की घंटी, भीषण गर्मी और सूखे का अलर्ट

ये भी पढ़ें: बिहार में बार‍िश, तूफान और आकाशीय ब‍िजली गिरने से तबाही, 24 घंटों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत

Featured Video Of The Day
Bengal Election Results: 'दीदी' का किला ढहा, बंगाल में पहली बार BJP सरकार! अगला नंबर UP | Yogi | BJP