दिल्ली: गोलियों की आवाज से गूंजा आरके पुरम, एनकाउंटर के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्त में आए बदमाशों की पहचान संजय और सोनू के रूप में हुई है. दोनों बदमाश इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एनकाउंटर के दौरान बदमाशों ने 6 राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने 4 गोलियां चलाई. (प्रतीकात्‍मक फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के आरके पुरम इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है.
  • बदमाशों ने पुलिस के रोकने पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं.
  • जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्‍ली में बेखौफ बदमाश लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की कोशिश में जुटे रहते हैं, लेकिन कई बार पुलिस की मुस्‍तैदी के आगे फेल हो जाते हैं. दिल्‍ली के आरके पुरम इलाके से भी ऐसा ही मामला सामने आया है. शुक्रवार तड़के दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. एनकाउंटर के बाद पुलिस ने लूट के मामलों में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. एनकाउंटर के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने आरोपी को अस्‍पताल में भर्ती कराया है. 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्त में आए बदमाशों की पहचान संजय और सोनू के रूप में हुई है. दोनों बदमाश इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे. इसी दौरान आरके पुरम थाने की पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की. हालांकि बदमाशों ने पुलिस की बात मानने की बजाय फायरिंग शुरू कर दी. 

ये भी पढ़ें: यूपी में 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर, शामली में कुख्यात रिहान अंसारी ढेर, 90 मामलों में था वांटेड

पुलिस पर कई राउंड फायरिंग 

इस मामले में पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान बदमाशों ने कुल छह राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से चार गोलियां चलाई गईं. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को काबू कर लिया गया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में जैश का आतंकी ढेर, किश्तवाड़ में सेना का ऑपरेशन जारी

इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया 

यह मुठभेड़ तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है. 
 

Featured Video Of The Day
भगवा लहर: 2 सांसद से 240 तक का सफर, बीजेपी के सत्ता तक पहुंचने की कहानी
Topics mentioned in this article