दिल्ली के आरके पुरम इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. बदमाशों ने पुलिस के रोकने पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.