'प्रोजेक्ट संगम' कम करेगा दिल्ली का जाम, ट्रैफिक पुलिस की बैठक में बन गया प्लान

Project Sangam: दिल्ली में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस ने प्रोजेक्ट संगम के तहत जन संवाद किया.इस संवाद का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाना और जमीनी स्तर पर सामने आ रही ट्रैफिक समस्याओं पर चर्चा करना था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
delhi police project sangam
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली पुलिस ने प्रोजेक्ट संगम के तहत ट्रैफिक जाम की समस्याओं पर आम जनता से संवाद आयोजित किया
  • बैठक में MWA और RWA के सदस्यों ने ट्रैफिक जाम, पार्किंग, सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं साझा कीं
  • डीसीपी/ट्रैफिक ने समस्याओं की प्राथमिकता के आधार पर जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस ने प्रोजेक्ट संगम के तहत जन संवाद किया.इस संवाद का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाना और जमीनी स्तर पर सामने आ रही ट्रैफिक समस्याओं पर चर्चा करना था.बैठक के दौरान MWA और RWA के सदस्यों ने ट्रैफिक जाम, पार्किंग की समस्या, सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण और वाहन आवागमन से जुड़े अपने सुझाव, शिकायतें और अनुभव साझा किए.

इन समस्याओं पर बना प्लान

बैठक के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क अनुशासन में सुधार के लिए जनभागीदारी के महत्व पर जोर दिया गया.डीसीपी/ट्रैफिक ने आश्वासन दिया कि बैठक में उठाई गई सभी वास्तविक समस्याओं की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाएगी और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर उचित कार्रवाई की जाएगी. बैठक में विशेष रूप से इन बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया:
➔प्रमुख ट्रैफिक जाम वाले स्थानों पर यातायात को सुचारु बनाना
➔आम जनता के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना
➔ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना
➔अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या का समाधान करना

नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन

जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों के पालन और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार से जुड़े अहम संदेश प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाए गए हैं. इस प्रस्तुति को जनता की ओर से अच्छा समर्थन मिला और इससे जागरूकता कार्यक्रम और भी रोचक बन गया. बैठक में शामिल विभिन्न एसोसिएशनों ने ट्रैफिक पुलिस की इस सक्रिय पहल की सराहना की और क्षेत्र में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरा सहयोग देने की इच्छा जताई. बैठक का समापन एक सकारात्मक माहौल में हुआ, जिसमें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जन‑केंद्रित पुलिसिंग, सुरक्षित सड़कों और प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया गया.

यह भी पढ़ें-  अंबेडकर जयंती पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: 14 अप्रैल को इन रास्तों से रहें दूर, नहीं तो फंसेंगे जाम में

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election Results: बंगाल में कैसे पलटी बाजी? पूरा समीकरण समझिए | BJP | TMC | Results With NDTV
Topics mentioned in this article