दिल्ली : 11वीं कक्षा की छात्रा ने इमारत की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

मृतका के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में रखवा दिया गया है और सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में रविवार को 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपनी इमारत की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 18 साल की लड़की की अपनी कक्षा के एक लड़के से दोस्ती थी, जो उसके माता-पिता को पसंद नहीं थी और हो सकता है कि इसी वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठाया हो.

अधिकारी के मुताबिक, अपराध टीम और फॉरेंसिक विषेशज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान कुछ पड़ोसियों ने बताया कि लड़की ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी.

अधिकारी के अनुसार, मृतका के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में रखवा दिया गया है और सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें -

-- राहुल गांधी को सांसद पद के अयोग्य ठहराना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं : सुखबीर बादल
-- राजस्थान पुलिस ने जयपुर, कोटा रेंज और चूरू जिले से 2,051 अपराधियों को किया गिरफ्तार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sarvodaya Foundation India Season 2: Ujjain और Nagpur में दिव्यांगों के लिए नई उम्मीद
Topics mentioned in this article