कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा अपने टैंकर और 33 क्रू मेंबर्स के साथ Strait of Hormuz के पास फंसे हुए हैं. टैंकर में 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों को भरने लायक एलपीजी लदी हुई है जो कुवैत से गुजरात के लिए रवाना हुआ था. जहाज यूएई के मीना सक्र बंदरगाह क्षेत्र में खड़ा है और प्रतिबंधों के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहा.