खीर समारोह के साथ दिल्ली के बजट सत्र का आगाज, विकास और हरित राजधानी पर रहेगा फोकस

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि बजट का लक्ष्य बेहतर नागरिक सुविधाएं, उन्नत बुनियादी ढांचा और एक ऐसा सकारात्मक वातावरण तैयार करना है जहां लोग आराम से रह सकें. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने महिलाओं और स्कूली छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान खीर खिलाई. 
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली सरकार ने सोमवार को बजट सत्र से पहले विधानसभा में ‘खीर’ समारोह का आयोजन किया.
  • CM रेखा गुप्ता ने कहा कि बजट विकास की गति बढ़ाने और बुनियादी ढांचे को मजबूती देने पर केंद्रित होगा.
  • उन्होंने इस बजट को दिल्ली को अधिक रहने योग्य और टिकाऊ बनाने की एक कार्ययोजना करार दिया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली सरकार ने सोमवार को बजट सत्र से पहले विधानसभा में ‘खीर' समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आगामी बजट विकास की गति तेज करने, बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और निवासियों के जीवन स्तर में सुधार लाने पर केंद्रित होगा. इस समारोह में कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ-साथ किसान, चिकित्सक और शिक्षक भी उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम के दौरान मुख्‍यमंत्री ने महिलाओं और स्कूली छात्राओं को खीर खिलाई. 

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बजट का लक्ष्य बेहतर नागरिक सुविधाएं, उन्नत बुनियादी ढांचा और एक ऐसा सकारात्मक वातावरण तैयार करना है जहां लोग आराम से रह सकें. 

ये भी पढ़ें: क्या दिल्ली में बढ़ने वाली हैं बिजली की दरें? रेखा गुप्ता सरकार का नया प्लान जानिए

दिल्‍ली के विकास को नई गति देने के लिए काम: CM गुप्‍ता 

उन्होंने कहा कि सरकार निवासियों की लंबे समय से लंबित आकांक्षाओं को पूरा करने और दिल्ली के विकास को एक नई गति देने के लिए काम कर रही है. 

Advertisement

मुख्यमंत्री के अनुसार, बजट में छात्रों के लिए बेहतर सुविधाओं, हेल्‍थ इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के साथ ही स्वच्छ हवा और हरित राजधानी सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम शामिल होंगे. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा बजट सत्र में रेखा सरकार की क्या क्या चुनौतियां, विपक्ष ने भी बढ़ा दी सिरदर्दी

Advertisement

विकास की दिशा बदलने के लिए किया काम: CM गुप्‍ता 

उन्होंने इस बजट को दिल्ली को अधिक रहने योग्य और टिकाऊ बनाने की एक कार्ययोजना करार दिया है. 

गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले एक साल में राष्ट्रीय राजधानी में विकास की दिशा बदलने के लिए काम किया है और यह बजट उन प्रयासों को और मजबूत करेगा. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल का Tehran पर भीषण हवाई हमला, राजधानी में कई धमाके | Breaking News